{"_id":"6993038719d3c9b3eb00bc6c","slug":"sk26-first-look-release-film-name-will-be-seyon-kamal-haasan-will-present-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुआ SK26 का पोस्टर, 'सेयोन' होगा फिल्म का नाम, कमल हासन करेंगे प्रेजेंट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
रिलीज हुआ SK26 का पोस्टर, 'सेयोन' होगा फिल्म का नाम, कमल हासन करेंगे प्रेजेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Seyon First Look: एक्टर शिवकार्तिकेयन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेयोन' का पहला लुक जारी किया है। इस फिल्म को कमल हासन प्रेजेंट करेंगे।
सेयोन
- फोटो : इंस्टाग्राम@rkfioffl
विज्ञापन
विस्तार
एक्टर शिवकार्तिकेयन ने कल अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट दी थी कि इसका पोस्टर कल जारी होगा। आज इसका पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर के मुताबिक फिल्म का नाम 'सेयोन' होगा। इसे कमल हासन प्रेजेंट करेंगे। पोस्टर के साथ निर्माताओं ने एक कैप्शन भी लिखा है।
Trending Videos
पोस्टर में क्या है?
पोस्टर में देखा जा सकता है कि शिवकार्तिकेयन अपने हाथ में एक हथियार लिए बैठे हैं। उनके आस-पास कई मोर हैं। अभिनेता लुंगी और बनियान पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है 'वीरता और विजय है सेयोन। सेयोन का कल सुबह 10 बजे सेलिब्रेशन होगा।

Viral Video: शबाना आजमी ने शेयर किया डांस वीडियो, बॉबी देओल से की तुलना; यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
क्या है 'सेयोन' का मतलब?
खास बात यह है कि 'सेयोन' का मतलब तमिल भगवान मुरुगा से है, जिनका वाहन मोर है। फिल्म की कहानी और बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। संतोष नारायणन के म्यूजिक के साथ अपकमिंग फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विवेक विजयकुमार कर रहे हैं। एडिटिंग सन लोकेश कर रहे हैं।

दूसरी बार शिवकार्तिकेयन के साथ आए कमल हासन
शिवकुमार मुरुगेसन के निर्देशन में बन रही इस अपकमिंग फिल्म को कमल हासन अपने राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन बैनर के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। कमल हासन ने 2024 की हिट फिल्म 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन के साथ काम किया था। 'सेयोन' में दोनों एक बार फिर साथ आए हैं।