{"_id":"699202a39bee6fa7be0a953a","slug":"mrunal-thakur-say-thanks-those-spreading-fake-rumours-of-her-marriage-with-dhanush-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनुष के साथ शादी की अटकलों पर मृणाल ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, इस बात के लिए लोगों को कहा 'धन्यवाद'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
धनुष के साथ शादी की अटकलों पर मृणाल ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, इस बात के लिए लोगों को कहा 'धन्यवाद'
Sun, 15 Feb 2026 11:00 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:00 PM IST
सार
Mrunal On Personal Life: मृणाल ठाकुर ने पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी बात रखी है। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को धन्यवाद भी कहा है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा गया। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि वह और धनुष वैलेंटाइन डे पर शादी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, मृणाल ने कहा कि उन्हें ये अफवाहें मजेदार लगीं और उन्होंने इसे फैलाने वालों के लिए एक मैसेज शेयर किया।
विज्ञापन
मृणाल ने कहा धन्यवाद
एचटी से बातचीत में मृणाल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका मानना है कि सही समय आने पर प्यार हो जाएगा। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा पर उन्होंने हंसते हुए कहा, 'उनके हिसाब से तो वो शादी हो रही है।' मृणाल ने मजाक में कहा, 'मुझे एहसास हुआ है कि अगर मैं 3 करोड़, 6 करोड़ या 10 करोड़ रुपये भी खर्च कर दूं, तो भी मुझे इतनी पब्लिसिटी कभी नहीं मिलेगी। इसलिए, उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद जो फर्जी अफवाहें फैला रहे हैं।

Tu Yaa Main Collection: वीकएंड का फायदा नहीं उठा सकी 'तू या मैं', जानें तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
धनुष
- फोटो : X
पर्सनल लाइफ पर बोली मृणाल
पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर मृणाल ने कहा 'मैं यह कहना चाहती हूं कि मैं बहुत ओपन इंसान हूं। अगर मेरी लाइफ में कुछ भी होगा, तो मैं उसे सबके सामने रखूंगी। अभी मेरा पार्टनर सिर्फ कैमरा है।'
हाल के दिनों में धनुष के साथ मृणाल के अफेयर की अटकलों के बावजूद, ना तो मृणाल ने और ना ही धनुष ने कुछ कहा है।

दो दीवाने सहर में
- फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur
मृणाल ठाकुर का वर्कफ्रंट
मृणाल ठाकुर जल्द ही 'दो दीवाने शहर में' नजर आने वाली हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। रवि उदयवार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली हैं।