{"_id":"69920b0c5f3e98b3c3050c74","slug":"bollywood-celebs-reaction-on-india-beat-pakistan-in-t20-world-cup-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, अजय देवगन और अनुपम खेर समेत इन सेलेब्स ने टीम को लेकर कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दी शिकस्त, अजय देवगन और अनुपम खेर समेत इन सेलेब्स ने टीम को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सार
IND vs PAK T20 World Cup: भारत की टी20 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दे दी है। इसके बाद कई सेलेब्स भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं सेलेब्स ने टीम को लेकर क्या कहा है?
अजय देवगन, अनुपम खेर
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
आज रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के तहत कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी है। भारत के मैच जीतने के बाद कई लोग जश्न मना रहे हैं। सिनेमा जगत की हस्तियां भी इस मामले में पीछे नहीं है। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई दी है।
अजय देवगन
भारतीय टीम के जीतने पर अभिनेता अजय देवगन ने एक्स पर लिखा 'यह शानदार टीम जीत को आसान बना देती है।' उन्होंने भारत के झंडे का इमोजी बनाते हुए लिखा- क्या खेला है!
अनुपम खेर
मैच का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर अनुपम खेर ने लिखा 'हर हर महादेव। जय भोलेनाथ।' वीडियो में अनुपम खेर भी नजर आए। उन्होंने कहा 'जय हो।'
परेश रावल
भारत के मैच जीतने पर अभिनेता परेश रावल ने भी खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'क्या मुकाबला है।'
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर एक्स पर लिखा 'आठ एक! टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला मैच एकतरफा था।'
कुणाल कोहली
निर्देशक कुणाल कोहली ने एक्स पर लिखा 'इसे इतिहास में अब तक के सबसे बोरिंग भारत-पाकिस्तान मैच के तौर पर दर्ज किया जाना चाहिए। एकदम एकतरफा। पाकिस्तान, भारत की टीम के आस-पास भी नहीं रही। यह जबरदस्त मुकाबला नहीं है। उनकी पिछली टीमें बहुत बेहतर थीं और उन्होंने कांटे की टक्कर दी और शानदार खेल दिखाया। यह टीम हमारी ज्यादातर आईपीएल टीमों को नहीं हरा पाएगी।'
Trending Videos

हर हर महादेव! जय भोलेनाथ।😍🕉🇮🇳🇮🇳🇮🇳 #INDvsPAK pic.twitter.com/L7AQd8QnCG
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 15, 2026
परेश रावल
भारत के मैच जीतने पर अभिनेता परेश रावल ने भी खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'क्या मुकाबला है।'
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर एक्स पर लिखा 'आठ एक! टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला मैच एकतरफा था।'
कुणाल कोहली
निर्देशक कुणाल कोहली ने एक्स पर लिखा 'इसे इतिहास में अब तक के सबसे बोरिंग भारत-पाकिस्तान मैच के तौर पर दर्ज किया जाना चाहिए। एकदम एकतरफा। पाकिस्तान, भारत की टीम के आस-पास भी नहीं रही। यह जबरदस्त मुकाबला नहीं है। उनकी पिछली टीमें बहुत बेहतर थीं और उन्होंने कांटे की टक्कर दी और शानदार खेल दिखाया। यह टीम हमारी ज्यादातर आईपीएल टीमों को नहीं हरा पाएगी।'
This has to go down in history as the most boring #INDvsPAK match EVER. Too one-sided. #Pakistan is nowhere near this #India team. This is not the greatest rivalry ever. Their previous teams were much better & put up close fights and great games. This team wouldn’t beat most of…
— kunal kohli (@kunalkohli) February 15, 2026
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही एक ऐसा मुकाबला रहा है, जिसमें जब भी दोनों टीमें मैदान पर उतरती हैं तो लोग रोमांचित हो जाते हैं। कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच काफी रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 10 विकेट पर 114 रन ही बना पाई।