फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Two Men Arrested By Mumbai Police Alleged Theft at Bollywood Actress Shilpa Shetty Bungalow

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के बंगले में हुई चोरी, मुंबई पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 10:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 15 Jun 2023 10:12 PM IST
सार

गिरफ्तार किए ग्ए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। हालांकि, पुलिस ने यह साफ किया है कि एक्ट्रेस के विदेश में होने की वजह से घर से वास्तव में क्या-क्या चोरी हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Two Men Arrested By Mumbai Police Alleged Theft at Bollywood Actress Shilpa Shetty Bungalow
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर चोरी की खबर सामने आई है। हालांकि, मामला कुछ दिन पुराना है, जिससे जुड़ा अपडेट पुलिस ने आज मीडिया को दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि मुंबई पुलिस ने जुहू में शिल्पा शेट्टी के बंगले में चोरी करने के आरोप में दो लोगों को अरेस्ट किया है।

विज्ञापन

B Praak: अक्षय कुमार को भाई मानते हैं बी प्राक, अभिनेता की इस सलाह को जीवन भर याद रखना चाहते हैं सिंगर

विज्ञापन

हाउसकीपिंग मैनेजर ने की शिकायत

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। हालांकि, पुलिस ने यह साफ किया है कि एक्ट्रेस के विदेश में होने की वजह से घर से वास्तव में क्या-क्या चोरी हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी ने इस बारे में कहा कि "घटना तब सामने आई जब शिल्पा के 'किनारा' बंगले के हाउसकीपिंग मैनेजर ने चोरी की शिकायत लेकर पुलिस से संपर्क किया।
Celebs: वेद-पुराणों से निकालकर सितारों ने रखे बच्चों के नाम, शिव से लेकर दुर्गा तक है इनका कनेक्शन

पुलिस अधिकारी ने दी यह जानकारी

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के अनुसार, मई के अंत से बंगले में कुछ मरम्मत का काम चल रहा था। वहीं, अभिनेत्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ 24 मई को विदेश चली गई थीं। उन्होंने कहा,  "6 जून को जब हाउसकीपिंग मैनेजर ने एक्ट्रेस के बंगले का दौरा किया तो उन्होंने पाया कि हॉल, डाइनिंग रूम और मास्टर बेडरूम में घरेलू सामान हर जगह बिखरा हुआ था। शिल्पा की बेटी के बेडरूम में अलमारी भी खुली मिली थी। इसके बाद मैनेजर ने बंगले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। उन्होंने बताया कि एक वीडियो में मास्क पहने एक अज्ञात व्यक्ति स्लाइडिंग विंडो खोलकर बेडरूम में घुसता और सामान चुराते नजर आया।''
Rohman Shawl: 'हम एक साथ अच्छे दिखते हैं...,' रोहमन शॉल ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए संदिग्ध

अधिकारी ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 457, 380, 511 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने आगे कहा, "पुलिस ने शिल्पा के बंगले और आस-पास के इलाकों में लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। उपलब्ध सबूतों के आधार पर, शहर के विले पार्ले इलाके से दो लोगों को पकड़ा गया।"
Lagaan: आमिर खान से पहले अभिषेक को ऑफर हुई थी 'लगान', फिल्म में काम न करने पर जूनियर बच्चन ने किया बड़ा खुलासा

इस वेब सीरीज में दिखेंगी शिल्पा

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्मों के बाद शिल्पा जल्द ही ओटीटी पर धमाल मचाने वाली हैं। वह रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं। फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है।
Emraan Hashmi: 'ओजी' के साथ साउथ में डेब्यू करेंगे इमरान हाशमी, पवन कल्याण की फिल्म में खलनायक बन मचाएंगे गदर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed