पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Users Troll Sanjay Gupta As He Compared Siya Goyal To Rhea Chakraborty

Pune Murder Case: रिया चक्रवर्ती की हुई सिया की तुलना; निर्देशन के बयान पर मचा बवाल, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Thu, 02 Jul 2026 07:02 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 02 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

Ketan Agarwal Murder case: हाल ही में एक फिल्ममेकर ने सिया की तुलना रिया चक्रवर्ती से कर दी, जिसके बाद यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैंं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Users Troll Sanjay Gupta As He Compared Siya Goyal To Rhea Chakraborty
रिया चक्रवर्ती और सिया गोयल में कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिया-केतन केस काफी सुर्खियों में है। जहां एक तरफ पुलिस अपनी जांच कर रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग इस केस को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच एक फिल्ममेकर ने एक पोस्ट कर सिया की तुलना रिया चक्रवर्ती से कर दी, जिसके बाद यूजर्स काफी भड़क गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने पुणे मर्डर केस की आरोपी सिया गोयल की तुलना रिया चक्रवर्ती से कर दी। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन

संजय के पोस्ट ने मचाई खलबली 
संजय गुप्ता ने लोगों से अपील की थी कि सिया को बिना सबूत के मीडिया ट्रायल का शिकार न बनाया जाए, जैसा पहले रिया चक्रवर्ती के साथ हुआ था। लेकिन उनका यह बयान लोगों को पसंद नहीं आया और इंटरनेट पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विवाद तब शुरू हुआ जब संजय गुप्ता ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं किसी का पक्ष नहीं ले रहा हूं, बस इतना कह रहा हूं कि क्या हम सिया के साथ वही दोहराना बंद कर सकते हैं जो हमने रिया के साथ किया था? हमने टीवी पर ट्रायल देखा, बिना सबूत के फैसला सुनाया। हम कभी नहीं सीखते।’

पोस्ट से भड़के यूजर्स 
उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। कई लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर दोनों मामलों की तुलना कैसे की जा सकती है। एक यूजर ने लिखा, ‘सिया की तुलना रिया से करना... सच में?’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘दोनों केस कैसे एक जैसे हो सकते हैं? सिया तो मौके पर मौजूद थी, जब उसके मंगेतर को खाई से धक्का दिया गया।’

कुछ लोगों ने संजय गुप्ता की बात को बिलकुल गलत बताया, तो किसी ने इसे सिर्फ लोगों को भड़काने वाला पोस्ट कहा।

Users Troll Sanjay Gupta As He Compared Siya Goyal To Rhea Chakraborty
केतन अग्रवाल मौत मामला - फोटो : सोशल मीडिया

सिया-केतन केस के बारे में 
दरअसल, यह मामला 25 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत से जुड़ा है, जो पुणे के एक रियल एस्टेट कारोबारी के बेटे थे। 18 जून को लोनावला के पास लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन बाद में पुलिस जांच में इसे हत्या का मामला बताया गया।

ये भी पढ़ें- इस कॉलेज ड्रॉपआउट ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो, करियर के पीक पर छोड़ा काम; अब चला रहा है अपनी कंपनी

पुलिस के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर साजिश रची थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, जबकि सिया की सगाई केतन से हो चुकी थी। इस पूरे मामले ने एक बार फिर 2020 में रिया चक्रवर्ती के साथ हुए मीडिया ट्रायल की याद दिला दी, जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्हें काफी आरोपों और जांच का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed