पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SS Rajamouli Receives A Major Honor In France His Name Is Included In The Wall Of Filmmakers

एसएस राजामौली को फ्रांस में मिला बड़ा सम्मान, ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ में शामिल हुआ नाम; बोले- ‘बहुत भावुक हूं’

Thu, 02 Jul 2026 06:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 02 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

SS Rajamouli: फिल्ममेकर एसएस राजामौली हाल ही में फ्रांस के ल्यों शहर में स्थित ल्यूमियर म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्हें एक खास सम्मान से नवाजा गया। जानिए क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
SS Rajamouli Receives A Major Honor In France His Name Is Included In The Wall Of Filmmakers
एस एस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी सुपरहिट फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली को फ्रांस में एक बड़ा सम्मान मिला है। उनका नाम प्रतिष्ठित ‘वॉल ऑफ फिल्ममेकर्स’ में शामिल किया गया।

विज्ञापन

राजामौली ने जाहिर की खुशी 
राजामौली ने सोशल मीडिया पर इस खास पल को शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि उन्होंने म्यूजियम का दौरा किया और उसी स्क्रीनिंग रूम में गए, जहां उनकी फिल्में ‘ईगा’ और ‘आरआरआर’ हाउसफुल दर्शकों के साथ दिखाई गई थीं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंस्टिट्यूट ल्यूमियर और कान्स फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर थिएरी फ्रेमो ने खुद उनका स्वागत किया और उन्हें सिनेमा के जन्मस्थान मानी जाने वाली उस ऐतिहासिक गली में लेकर गए। इस पूरे अनुभव ने उन्हें काफी भावुक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

SS Rajamouli Receives A Major Honor In France His Name Is Included In The Wall Of Filmmakers
निर्देशक एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैं दिल से आभारी हूं
राजामौली ने उस खास पल को याद करते हुए लिखा, ‘मैं पहले से ही काफी भावुक था, तभी मैंने एक दीवार देखी जिस पर दुनिया के महान फिल्ममेकर्स के नाम लिखे थे- मार्टिन स्कॉर्सेसी, क्लिंट ईस्टवुड, क्वेंटिन टारन्टिनो, फ्रांसिस फोर्ड कोपोला… और फिर मेरी नजर एक लाल कपड़े से ढकी प्लेट पर पड़ी। उस वक्त मैं पूरी तरह से चुप हो गया।’

ये भी पढ़ें- Exclusive: जिन्हें ‘हेरा फेरी 3’ से हटवाया गया; क्या उन्हीं फरहाद सामजी की होने जा रही वापसी? खुद तोड़ी चुप्पी

जब उन्होंने देखा कि उस प्लेट पर उनका नाम लिखा है, तो वह बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस सम्मान के लिए क्या कहूं। इतने महान लोगों के साथ मेरा नाम होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं दिल से आभारी हूं।’

राजामौली ने इंस्टिट्यूट ल्यूमियर को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह याद उनके साथ हमेशा रहेगी।

राजामौली की अगली फिल्म 
वहीं, काम की बात करें तो राजामौली ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ की पहली झलक भी पेश की थी। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed