{"_id":"76deae62-c838-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"varun-dhawan-more-popular-than-hrithik-roshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों को रितिक नहीं वरुण धवन में दिलचस्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लड़कियों को रितिक नहीं वरुण धवन में दिलचस्पी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 29 May 2013 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक सिर्फ एक फिल्म करने वाले वरूण धवन अभी से लड़कियों के चहेते हो गए हैं। वरुण फिल्म इंडस्ट्री में अभी धुरी बने हुए रितिक रोशन और अभिषेक बच्चन से लोकप्रियता के मामले में आगे निकल चुके हैं।
विज्ञापन
लड़कियों ने अपने सुपरस्टार बदल दिया है। वह दिन बीत गए जब वह 'बंटी और बबली' के अभिषेक बच्चन और 'कहो न प्यार है' के रितिक रोशन के पीछे भागा करती थीं। अब लड़कियां फिल्मी पार्टियों में अभिषेक और रितिक के बजाय वरूण धवन के पीछे भाग रही हैं।
विज्ञापन
फिल्म फेयर में छपी एक खबर के मुताबिक अब फिल्मी पार्टियों में 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' के हीरो वरुण धवन अब लड़कियों के चहेते हो रहे हैं। अब लड़कियों पुराने दौर के हीरो के बजाय वरूण धवन के आटोग्राफ चाहती हैं।
विज्ञापन
कुछ फिल्मी पार्टियों में हुए इस किस्से के आधार पर लिखी हुई खबर में कहा गया है कि लड़कियों की नजर में रितिक और अभिषेक की लोकप्रियता कम हुई है। अब यह दोनों कलाकार नए कलाकारों के सामने फीके हो गए हैं।