सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Viineet Kumar Singh Joins Aneet Padda Starrer MHCU Next Shakti Shalini As Lead Antagonist He Starts Shooting

अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ में हुई इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, निभाएंगे यह प्रमुख दमदार किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Shakti Shalini Starcast: अनीत पड्डा की प्रमुख भूमिका वाली ‘शक्ति शालिनी’ में अब एक नए एक्टर की एंट्री हुई है। इस दिग्गज के फिल्म में प्रमुख भूमिका में नजर आने की खबर है। जानिए कौन है वो एक्टर…

Viineet Kumar Singh Joins Aneet Padda Starrer MHCU Next Shakti Shalini As Lead Antagonist He Starts Shooting
शक्ति शालिनी में अनीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मैडॉक का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हैं। पिछले साल इस यूनिवर्स की ‘थामा’ रिलीज हुई थी, जिसको फैंस ने पसंद किया था। अब फैंस इस यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ का इंतजार कर रहे हैं। अनीत पड्डा की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म में एक और दिग्गज एक्टर की एंट्री हुई है। इसके बाद इस फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। 

Trending Videos

विनीत कुमार सिंह की हुई एंट्री
अनीत पड्डा के प्रमुख भूमिका वाली ‘शक्ति शालिनी’ अपनी घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की इस आगामी फिल्म में अभिनेता विनीत कुमार सिंह की एंट्री हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, विनीत कुमार सिंह फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आएंगे। वहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि विनीत ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसका निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Viineet Kumar Singh Joins Aneet Padda Starrer MHCU Next Shakti Shalini As Lead Antagonist He Starts Shooting
शक्ति शालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की छठी फिल्म है ‘शक्ति शालिनी’
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित 'शक्ति शालिनी' मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स की 'स्त्री', 'भेड़िया', 'मुंज्या', 'स्त्री 2' और 'थामा' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं।

इस प्रोजेक्ट में विशाल जेठवा और अनीत पड्डा 'सलाम वेंकी' के बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा 'थामा' के क्लाइमेक्स के दौरान की गई थी।

Viineet Kumar Singh Joins Aneet Padda Starrer MHCU Next Shakti Shalini As Lead Antagonist He Starts Shooting
हेल्लो बच्चों - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘हेलो बच्चों’ में नजर आए विनीत कुमार सिंह
विनीत कुमार सिंह ने पिछले साल आई विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में कवि कलश की भूमिका से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई थी। अब विनीत कुमार सिंह के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। विनीत कुमार सिंह हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हेलो बच्चों’ में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed