सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   vijay varma's matka king season 2 has been announced by ott platform amazon prime

फिर 'मटका किंग' बनेंगे विजय वर्मा, मेकर्स ने साझा की दूसरे सीजन की जानकारी; इस दिन होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 07 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Matka king Season 2 Announcement: वेब सीरीज 'मटका किंग' के मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पर सीरीज का पोस्टर रिलीज कर विजय के फैंस से यह खुशखबरी शेयर की गई है।

vijay varma's matka king season 2 has been announced by ott platform amazon prime
'मटका किंग' सीजन 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई विजय वर्मा की सीरीज 'मटका किंग' को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। अब जल्द ही मेकर्स इसका दूसरा सीजन भी रिलीज करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की। 
Trending Videos


बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज
'मटका किंग' पिछले दो साल में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्क्रिप्टेड सीरीज है। इसका नाम 37 देशों में टॉप 10 ट्रेंड में रहा। इतना ही नहीं, लगभग 17 देशों में यह पहले नंबर पर रही। इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स अब इसका दूसरा सीजन जल्द रिलीज करने जा रहे हैं। इसकी अधिकारिक घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


vijay varma's matka king season 2 has been announced by ott platform amazon prime
'मटका किंग' में विजय वर्मा और साई ताम्हणकर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या थी पहले सीजन में कहानी?
'मटका किंग' की कहानी बृज भट्ट की है। इस किरदार को विजय वर्मा ने निभाया है। वहीं गुलशन ग्रोवर की किरदार लालजीभाई एक साधारण कर्मचारी है। जो बृज का साथ देता है। सीरीज में पत्तों का खेल दिखाया गया है। जहां नंबर, दांव और किस्मत का पूरा खेल चलता है। बृज धीरे-धीरे खेल को समझता है और इस खेल का बादशाह बन जाता है।
अब सीजन 2 के नए पोस्टर पर भी विजय वर्मा नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि इसमें उनका रोल क्या होगा ?

vijay varma's matka king season 2 has been announced by ott platform amazon prime
मटका किंग में गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
‘मटका किंग’ की स्टारकास्ट 
सीरीज 'मटका किंग' को नागराज मंजुले ने निर्देशित किया। इसमें विजय के अलावा कृतिका कामरा, साई तम्हांकर, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ जाधव और भूपेंद्र जादवत समेत कई जाने-माने कलाकार नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed