फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Maroon off Shoulder Corset Silhouette Gown Look From Cannes Film Festival 2026

ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट गाउन में आलिया भट्ट नजर आईं बला की खूबसूरत, कान फिल्म फेस्टिवल में चमका एक्ट्रेस का लुक

Thu, 14 May 2026 02:07 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 02:07 PM IST
सार

Alia Bhatt Look From Cannes Film Festival 2026: कान फिल्म फेस्टिवल को शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं। दो दिन में आलिया के कई लुक देखने को मिले। हाल ही में एक नया लुक भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Alia Bhatt Maroon off Shoulder Corset Silhouette Gown Look From Cannes Film Festival 2026
आलिया भट्ट का कान फेस्टिवल लुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलिया भट्ट इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में मौजूद हैं। इवेंट से उनके कई लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में आलिया का एक नया लुक कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया है। देखिए, नए लुक में आलिया के कुछ दिलकश अंदाज- 

विज्ञापन




आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नए लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही कैप्शन लिखा है, ‘प्यारे दोस्तों, अब अलविदा कहने का समय आ गया है।।’ 

विज्ञापन

 



आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट से जाहिर कर दिया है कि यह उनका कान फिल्म फेस्टिवल में आखिरी लुक है। यह लुक भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।


 



कान फिल्म फेस्टिवल में आखिरी बार आलिया नजर आई हैं। इसके बाद वह भारत लौटेंगी। उन्होंने इवेंट में मैरून ऑफ शोल्डर कॉर्सेट गाउन पहना है। 

विज्ञापन


सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने आलिया भट्ट के लुक की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यह ड्रेस तरुण ताहिलियानी ने डिजाइन की है। 


इस ड्रेस में इंडियन चिंट्ज टेक्सटाइल्स की विरासत को आज के फैशन के हिसाब से ढाला गया है। यही वजह है कि आलिया भट्ट का लुक इंडो-वेस्टर्न टच लिए हुए है। 



डार्क बरगंडी और लाइट आइवरी कलर वाली इस ड्रेप्ड साड़ी को विक्टोरियन एरा के कॉन्सेप्ट में बनाया है। इस लुक में आलिया बोल्ड, एलीगेंट दोनों ही नजर आ रही हैं। 


आलिया भट्ट ने नेचुरल मेकअप टीमअप किया है। ज्वेलरी भी विंटेज स्टाइल की कैरी की है। जिससे उनका गाउन लुक और भी कमाल का नजर आ रहा है। इसके अलावा हेयरस्टाइल में आलिया ने हाईबन बनाया हुआ है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed