सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tara Sutaria for Red Sea Women in cinema at Festival de cannes 2026 black dress new look see viral photos

कान 2026 में ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप और स्कर्ट में बेहद हसीन दिखीं तारा सुतारिया, देखें सात वायरल तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 14 May 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Cannes Film Festival 2026: तारा सुतारिया कान 2026 में शिरकत कर चुकी हैं। वहीं अब कान 2026 से तारा का एक नया लुक सामने आया है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
 

Tara Sutaria for Red Sea Women in cinema at Festival de cannes 2026 black dress new look see viral photos
तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में तारा सुतारिया ने पहले लुक से सबका ध्यान खींचा था। अब उन्होंने एक और खूबसूरत लुक के साथ वापसी की है। इस बार उन्होंने भारी-भरकम गाउन की जगह सरल और एलिगेंट स्टाइल चुना, जिसमें वह बेहद हसीन दिख रही हैं।

Trending Videos

तारा ने यह ब्लैक ड्रेस लुक 'रेड सी वुमन इन सिनेमा' के कार्यक्रम के लिए लिया है। रोमानियाई डिजाइनर रिया कोस्टा की इस ड्रेस को तान्या घावरी ने स्टाइल किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तारा ने ब्लैक ड्रेस में डलीला (dalila top) नाम का ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट टॉप पहना है, जो शरीर पर अच्छे से फिट बैठता है। इसके साथ मैचिंग काली मिडी स्कर्ट है, जिसमें हल्की प्लेट्स और पीछे छोटी सी स्लिट बनी है।

तारा का यह पूरा लुक क्लासिक काले रंग का है, जो न ज्यादा भड़कीला है और न ही पुराना लगता है। जो बहुत महंगा और स्टाइलिश दिखता है। कान जैसे बड़े फेस्टिवल में जहां भारी गाउंस हर तरफ दिखते हैं, तारा का यह एलिगेंट और ताजा लुक अलग और खास है।

एक्सेसरीज की बात करें तो तारा ने विंटेज शनेल इयररिंग्स के साथ सेंट लॉरेंट के काले सनग्लासेस पहने हैं। इसके साथ तारा ने जिमी चू हील्स से अपने लुक को और भी इनहैंस किया है।

तारा सुतारिया ने ज्यादा गहने नहीं पहने। हल्का मेकअप, तरोताजा चेहरा और सुंदर बालों के साथ उन्होंने अपने पूरे लुक को परफेक्ट बनाया है।

तारा ने इस लुक से साबित कर दिया कि रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के लिए भारी गाउन की जरूरत नहीं है। एक अच्छी फिटिंग वाली काली ड्रेस, सही एक्सेसरीज ही काफी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। 'टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' में कन्नड़ सुपरस्टार यश मुख्य भूमिका में हैं। यह एक बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को गीतु मोहनदास ने निर्देशित किया है।



View this post on Instagram

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed