सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupam Kher wins Best Supporting Actor for Canadian Indian film Calorie at UK Asian Film Festival 2026

फिल्म 'कैलोरी' के लिए अनुपम को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड, लिखा- 'अंतरराष्ट्रीय मंच पर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 14 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Anupam Kher Movie Calorie: अनुपम खेर को कनाडाई-भारतीय फिल्म 'कैलोरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अभिनेता को यह सम्मान UK एशियन फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओर से दिया गया है।

Anupam Kher wins Best Supporting Actor for Canadian Indian film Calorie at UK Asian Film Festival 2026
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अनुपम खेर ने कनाडाई-भारतीय फिल्म 'कैलोरी' में बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म में शानदार काम के लिए अनुपम को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओर से बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फ्लेम अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म की डायरेक्टर ईशा मरजारा हैं। फिल्म को फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला है।

Trending Videos

अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि 'कैलोरी' में उनका यह रोल उनके करियर की सबसे ज्यादा इमोशनल और मुश्किल परफॉर्मेंस में से एक था। उन्होंने बताया कि यह किरदार असल जिंदगी की कहानियों से प्रेरित था, इसलिए यह उनके लिए बहुत चुनौती भरा और थकाने वाला अनुभव रहा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन
विज्ञापन

'तारीफ मिलना अच्छा लगता है'
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'दशकों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद विदेशी फिल्म के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर तारीफ मिलना बहुत अच्छा लगता है।' इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी, खासकर डायरेक्टर ईशा मरजारा और प्रोड्यूसर जो ब्लास को। साथ ही फेस्टिवल की जूरी को भी धन्यवाद कहा।

सेलेब्स ने दी बधाई
अनुपम को यह सम्मान मिसने की खुशी में कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है। नीना गुप्ता ने कमेंट में लिखा, 'बधाई हो', अशोक पंडित ने लिखा, 'तहे दिल से बधाई हो खेर साहब।'

मुंबई में टाटा थिएटर में होगा नाटक
अनुपम खेर 15 और 16 मई को मुंबई के टाटा थिएटर में अपने नाटक 'जाने पहचाने अनजाने' के साथ स्टेज पर वापसी करने वाले हैं। यह नाटक गजेंद्र अहिरे ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें अनु मलिक का संगीत और कौसर मुनीर के बोल हैं। इसके अलावा अनुपम फिल्म 'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: कान 2026 में ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप और स्कर्ट में बेहद हसीन दिखीं तारा सुतारिया, देखें सात वायरल तस्वीरें..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed