शाहरुख खान की ‘किंग’ से लीक हुआ अभिषेक बच्चन का धांसू लुक, एक्शन फिल्म में निभाएंगे दमदार भूमिका
Abhishek Bachchan’s Look Leak From King: शाहरुख खान स्टारर ‘किंग’ की शूटिंग से अब अभिषेक बच्चन का लुक लीक हो गया है। यहां देखिए वायरल तस्वीरों में किस अंदाज में नजर आए जूनियर बच्चन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म से शाहरुख खान का लुक पिछले साल मेकर्स ने जारी किया था। इसके बाद बीते दिनों शूटिंग के दौरान के फोटो-वीडियो सामने आए थे, जहां शाहरुख के साथ दीपिका नजर आई थीं। अब फिल्म से अभिषेक बच्चन का लुक ऑनलाइन लीक हो गया है। अब ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल है।
‘किंग’ में ऐसा होगा अभिषेक बच्चन का लुक
फिल्म को लेकर सामने आई रहीं चर्चाओं के मुताबिक, अभिषेक ‘किंग’ में विलेन के रूप में नजर आएंगे। ऑनलाइन लीक हुए लुक में भी उनका खतरनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। वायरल हो रही फोटो में अभिषेक बच्चन एक गाड़ी के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में शॉटगन है। छोटे बाल वाले लुक में अभिषेक काला चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। वायरल फोटो में अभिषेक ब्लैक आउटफिट पर ग्रे कलर का ओवरकोट पहने हुए हैं। फोटो में उनके बैकग्राउंड में पहाड़ी चोटी नजर आ रही है।
#AbhishekBachchan 😈 First Official Internet Breaking Alert LEAKED LOOK Photos ⚠️ From #KING 👑 Shoot On Sets In 2026❤️🔥#ABJr Full Fledge RAW & REAL First Look Reveal In #SiddharthAnand's Next PAN World Action Opus On #XMas Dec 24 2026 💯
Its From CAR CRASH & CLIMAX Sequences💥 pic.twitter.com/CzoxMnSNMI — Shahabuddin Ahmed (SRKian) 2.0 🇮🇳 🇵🇸 (@Shahab2SRKian50) May 13, 2026
फिल्म से शाहरुख और दीपिका के फोटो-वीडियो भी हो चुके हैं लीक
इससे पहले ‘किंग’ से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की भी साउथ अफ्रीका में शूटिंग सेट से तस्वीरें वायरल हुई थीं। ये तस्वीरें किसी गाने की शूटिंग की मालूम पड़ती हैं। इसके बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने लोगों से अपील की थी कि तस्वीरों को शेयर न करें।
वहीं वायरल हुए शूटिंग के एक वीडियो में शाहरुख और दीपिका दक्षिण अफ्रीका में सनसेट के समय बीच पर शूटिंग करते नजर आए थे। क्लिप में दीपिका सफेद ड्रेस में थीं, जबकि शाहरुख धारीदार शर्ट और काले ट्राउजर में नजर आए थे।
उसी शेड्यूल के कुछ और सीन में उन्हें एक गाने की शूटिंग के दौरान हाथ में हाथ डाले चलते हुए देखा गया। उन तस्वीरों में दीपिका फ्लोरल प्रिंट गाउन में थीं, जबकि शाहरुख बिना बटन वाली प्रिंटेड शर्ट में सफेद-काले बालों के साथ दिखाई दिए। एक अन्य बिहाइंड-द-सीन क्लिप में शाहरुख सीढ़ियों पर रुकते हुए, पीछे मुड़कर दीपिका को हाथ बढ़ाते हुए दिखाई दिए।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'किंग' में शाहरुख खान प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी, जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह एक्शन फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।