Cannes: कान फेस्टिवल में ताहा शाह का डैशिंग लुक; पूर्वोत्तर की पोशाक में दिखीं एमी बरुआ; ये सेलेब्स भी पहुंचे
Cannes Film Festival 2026: कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। देश-दुनिया से सिनेमा और फैशन जगत की हस्तियां यहां पहुंच रही हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। भारतीय सेलेब्स भी यहां पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई 2026 से हुई। यह फिल्म महोत्सव 23 मई तक चलेगा। पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट वहां पहुंचीं और अपने लुक से तहलका मचा दिया। दूसरे दिन भी वे छाई रहीं। तारा सुतारिया, आशुतोष गोवारिकर, कल्याणी प्रियदर्शन सहित कई और सेलेब्स भी नजर आए। आज फेस्टिवल के तीसरे दिन ताहा शाह और एमी बरुआ भी पहुंचे।
डैशिंग लुक में दिखे ताहा शाह
कान फिल्म फेस्टिवल में एक्टर ताहा शाह बदुशा पहुंचे हैं। वे डैशिंग लुक में नजर आए। ताहा ने कान फिल्म फेस्टिवल में पिंकिश-रेड ब्लेजर को ऑफ-व्हाइट ट्राउजर के साथ स्टाइल किया गया है। काला चश्मा लगाकर वे रौबदार अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिखे।
शाहरुख खान की ‘किंग’ से लीक हुआ अभिषेक बच्चन का धांसू लुक, एक्शन फिल्म में निभाएंगे दमदार भूमिका
एमी ने कान में बिखेरी नॉर्थईस्ट की छटा
एमी बरुआ भी कान फिल्म समारोह में नजर आईं। वहां उन्होंने भारत की शान पूर्वोत्तर का प्रतिनिधित्व किया। वे नॉर्थईस्ट की पारंपरिक पोशाक और ज्वैलरी में शिरकत करती दिखीं। उन्होंने असम के पारंपरिक 'कार्बी' परिधान को चुना। यह वहां की कार्बी जन-जाति का पारंपरिक पहनावा है। इसके जरिए एमी ने वहां की मूल विरासत, हाथ से बुनी कारीगरी और कार्बी आंगलोंग के कारीगरों के प्रति सम्मान जताया।
आशुतोष गोवारिकर-गुनीत मोंगा भी दिखे
इनके अलावा मानसी पारेख, प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और एक्टर-डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी कान फिल्म समारोह में दिखे। तीनों ने वहां भारत पवेलियन में एक साथ पोज दिए। बीते दिनों आशुतोष गोवारिकर और गुनीत ने भारत पवेलियन के उद्घाटन इवेंट में भी शिरकत की थी और एक पैनल चर्चा में हिस्सा लिया था।