सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karuppu director RJ Balaji breaks down over delay hints at 6 pm release for Suriya trisha krishnan film

‘करुप्पु’ के शो कैंसिल के बाद निर्देशक बालाजी ने रोते हुए दी सफाई, शेयर किया खास वीडियो; जानें कब होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 14 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Karuppu New Release Date: निर्देशक आरजे बालाजी ने 'करुप्पु' के शो कैंसिल होने के बाद आज एक वीडियो शेयर कर अपना दुख बताया है। इससे पहले उन्होंने बीते बुधवार को सूर्या और तृषा की इस फिल्म के मॉर्निंग शो कैंसिल होने पर एक पोस्ट शेयर किया था।
 

Karuppu director RJ Balaji breaks down over delay hints at 6 pm release for Suriya trisha krishnan film
आरजे बालाजी-फिल्म ‘करुप्पु’ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ आज 14 मई को रिलीज होनी थी, लेकिन सुबह और दोपहर के शो अचानक रद्द कर दिए गए। फिल्म के निर्देशक और अभिनेता आरजे बालाजी इस बात पर बहुत भावुक हो गए और प्रशंसकों से माफी मांगते उन्होंने एक खास वीडियो शेयर किया है।

Trending Videos

आरजे बालाजी का वीडियो
आज बालाजी ने आज इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो अपनी कार से शेयर किया है। इस वीडियो में बालाजी ने कहा, 'मैं सभी प्रशंसकों से माफी मांगता हूं। आपको इतनी दूर सिनेमा हॉल तक सुबह 9 बजे फिल्म देखने के लिए आना पड़ा, यह नहीं होना चाहिए था। मुझे बहुत दुख है।'

View this post on Instagram

A post shared by RJ Balaji (@irjbalaji)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है देरी का कारण?
फिल्म की देरी की मुख्य वजह पैसे से जुड़ी समस्या बताई जा रही है। प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स (एसआर प्रभु) पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। फाइनेंसर, डिस्ट्रीब्यूटर और थिएटर मालिकों ने पैसे न मिलने के कारण आखिरी समय में अड़चन डाल दी। सूर्या ने कुछ बकाया चुकाने के लिए कदम उठाए हैं, लेकिन बाकी मुद्दे अभी भी सुलझाए जा रहे हैं।

बालाजी की भावुक अपील
आरजे बालाजी ने कहा, 'लोग फिल्में देखकर अपनी चिंताएं भूलते हैं। उन्हें निराश होना पड़ा, इसके लिए मुझे बहुत अफसोस है।' उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर सब ठीक हो गया तो फिल्म शाम 6 बजे रिलीज हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'मैंने दुआ की थी कि 'करुप्पु' आज रिलीज हो और ब्लॉकबस्टर बने। बहुत से लोगों ने इस फिल्म के लिए बहुत त्याग किया है। सूर्या ने भी बहुत मदद की है।'

फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। इन दिनों के अलावा फिल्म में योगी बाबू, जाफर सादिक, मंसूर अली खान और इंद्रान भी हैं। प्रशंसक अब शाम 6 बजे फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: कान 2026 में ब्लैक ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप और स्कर्ट में बेहद हसीन दिखीं तारा सुतारिया, देखें सात वायरल तस्वीरें

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed