सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज डेट आई सामने, साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Maa Itni Bangaaram Release Date: मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जानिए किस दिन रिलीज होगी फिल्म?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर है। फैंस काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की ऑफशियल रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सामंथा की यह फिल्म पहले 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। उन्होंने सामंथा का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए काफी इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं।
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- अब ट्रिगर दबाने का समय आ गया है। साथ ही मेकर्स ने नई रिलीज डेट अनाउंस की है। सामंथा रुथ प्रभु अपनी नई फिल्म 'मां इंटी बंगारम' अब दुनियाभर में 19 जून 2026 को रिलीज होगी।
फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के बारे में
‘मां इंटी बंगारम’ सामंथा और नंदिनी रेड्डी की 'ओह बेबी' के बाद दूसरी फिल्म है। यह एक कॉमेडी-एक्शन फैमिली ड्रामा है। इसमें सामंथा एक गृहिणी के साथ-साथ मजबूत योद्धा की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में दिगंत, गुलशन देवैया, श्रीमुखी, गौतमी और बाकी कलाकार भी हैं।
ये भी पढ़ें- Cannes 2026: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के प्रमोशन के लिए कान पहुंचे विन डीजल, साथ नजर आई स्टार कास्ट
सामंथा को आखिरी बार 'शुभम' फिल्म में कैमियो रोल में देखा गया था। ‘मां इंटी बंगारम’ के अलावा सामंथा जल्द ही वेब सीरीज 'रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम' में भी नजर आएंगी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर, अली फजल और वामिका गब्बी भी हैं। फिल्म का प्रमोशन पहले ही शुरू हो चुका है।