सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Death On The Sets Of Rajinikanth Jailer 2 Crew Member Suffered Electric Shock Police Begin Investigation

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ पर संकट, शूटिंग के दौरान हुई फिल्म से जुड़े सदस्य की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 15 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले अब ये संकट में पड़ गई है। जानिए सेट पर किस हादसे में गई अहम सदस्य की जान…

Death On The Sets Of Rajinikanth Jailer 2 Crew Member Suffered Electric Shock Police Begin Investigation
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘थलाइवा’ यानी सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग में लगे हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अब ‘जेलर 2’ के सेट एक दुखद खबर सामने आ रही है। सेट पर हुई दुर्घटना में एक क्रू मेंबर के निधन की जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। इसके बाद अब फिल्म की शूटिंग पर संकट के बादल छा गए हैं। 

Trending Videos

बिजली का झटका लगने से हुई मौत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पन्नायूर के एक निजी स्टूडियो में ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान घर जैसे सेट के निर्माण के वक्त बिजली का झटका लगने से एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। यह दुर्घटना ईस्ट कोस्ट रोड स्थित आदित्यराम फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग के दौरान हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के अनुसार, मृतक की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है, जो सलेम के रहने वाले एक इलेक्ट्रीशियन थे और फिल्म के क्रू का हिस्सा थे। बताया जा रहा है कि यह घटना ईसीआर स्थित एक निजी स्टूडियो में हुई, जहां मुख्य शेड्यूल पूरा होने के बाद भी फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग चल रही थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार्तिकेयन फिल्म के सेट को तैयार करने में मदद करते हुए आर्ट डायरेक्शन और बिजली के काम में लगे हुए थे। इस दौरान कथित तौर पर इलेक्ट्रिक लीक से उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा। क्रू के बाकी मेंबर उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Death On The Sets Of Rajinikanth Jailer 2 Crew Member Suffered Electric Shock Police Begin Investigation
जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस ने शुरू की घटनास्थल की जांच
कनाथुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी फिलहाल घटनास्थल की जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सेट पर सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल और बिजली संबंधी सावधानियों का ठीक से पालन किया गया था या नहीं।

खबरों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, लेकिन इस जानलेवा हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिल्म 'जेलर 2' के निर्माताओं ने अभी तक इस दुर्घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

नजर आएगी बड़ी स्टारकास्ट
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित 'जेलर 2' में रजनीकांत प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में राम्या कृष्णन अपने पहले फिल्म के किरदार में वापसी करेंगी। इस सीक्वल में शिवराजकुमार और मोहनलाल भी कैमियो करते नजर आएंगे।

इसके अलावा फिल्म में जतिन सरना, मिथुन चक्रवर्ती, संथानम, सूरज वेंजारामूडु, विजय सेतुपति, मेघना राज सरजा और अन्ना राजन जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed