‘करुप्पु’ की रिलीज पर अब सूर्या ने दी नई अपडेट, इंतजार के लिए फैंस का जताया आभार; मेकर्स ने मांगी माफी
Karuppu Release New Update: ‘करुप्पु’ की रिलीज पर अब सूर्या ने नई जानकारी साझा की। जानिए फैंस को धन्यवाद करते हुए एक्टर ने रिलीज को लेकर क्या कुछ बताया और कब देखने को मिलेगी फिल्म…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिल स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 14 मई को रिलीज होने वाली ये फिल्म रिलीज से कुछ घंटे पहले ही अटक गई और रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर नई अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अब अभिनेता सूर्या ने ‘करुप्पु’ की रिलीज को लेकर नई अपडेट दिया है। साथ ही उन्होंने फैंस का भी आभार जताया है।
आज रिलीज हुई ‘करुप्पु’
अभिनेता सूर्या ने अपने एक्स अकाउंट पर आज फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए फैंस के धैर्य की तारीफ की। ‘करुप्पु’ के आज सिनेमाघरों में रिलीज होने की घोषणा करते हुए सूर्या ने कई पोस्टर साझा किए। सूर्या ने फिल्म की मुश्किल शुरुआत और आखिरी समय में रिलीज में आई बाधाओं के बावजूद टीम का साथ देने के लिए फैंस का शुक्रिया जताया। पोस्टर साझा करते हुए सूर्या ने लिखा, ‘डियर ऑल… हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद! करुप्पु आज 15 मई से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’
Dear all…
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) May 15, 2026
Thank you for being with us! 🙏🏽#Karuppu #VeeraBhadrudu from today!@RJ_Balaji @trishtrashers @dop_gkvishnu @SaiAbhyankkar @prabhu_sr @DreamWarriorpic @thinkmusicindia pic.twitter.com/iXxw5V8FiH
कुछ सफर समय की नहीं बल्कि दिल की भी परीक्षा लेते हैं
सूर्या के अलावा ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा करते हुए अंतिम समय की दिक्कतों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टीम दर्शकों से हुई असुविधा के लिए माफी मांगती है और उनके धैर्य और समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
नोट में लिखा, ‘कुछ सफर न सिर्फ समय की, बल्कि दिल की भी परीक्षा लेते हैं। करुप्पु का इंतजार करने वाले, फिल्म के बारे में लगातार पूछते रहने वाले, चुप्पी और देरी के बावजूद हम पर विश्वास बनाए रखने वाले हर व्यक्ति से हम माफी मांगते हैं और उससे भी बढ़कर, हम उनका धन्यवाद करते हैं। हम जानते हैं कि यह इंतजार दर्दनाक था
हम जानते हैं कि आप में से कई लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार और उम्मीदों के साथ देखा। हर देरी का हम पर भी बहुत बुरा असर पड़ा। लेकिन हर बाधा के बावजूद, आपका समर्थन, आपके संदेश, आपका विश्वास और आपका असीम प्यार ही इस सपने को जिंदा रखे हुए था।
आज पूरे दिल से हम आखिरकार कह रहे हैं कि करुप्पु दुनिया भर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में हमारा खून-पसीना, रातों की नींद हराम, संघर्ष और भावनाएं समाई हुई हैं। यह अब सिर्फ हमारी कहानी नहीं है - यह आप सभी की है जो इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे। इंतजार करने के लिए धन्यवाद।’
There are some journeys that test not just time, but the heart itself.
— DreamWarriorPictures (@DreamWarriorpic) May 14, 2026
To every person who waited for Karuppu who kept asking about the film, who never stopped believing in us even through the silence and delays — we owe you an apology, and more importantly, our deepest…
इस वजह से ‘करुप्पु’ की रिलीज में हुई देरी
करुप्पु के सभी शो 14 मई को रद्द कर दिए गए थे। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये जनाकारी दी थी कि फिल्म की रिलीज में देरी हुई है। फिल्म की रिलीज में देरी वित्तीय समस्याओं के चलते हुई। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के निर्माता एसआर प्रभु की वित्तीय समस्याओं के कारण इसके 14 जुलाई के सभी शो रद्द कर दिए गए थे।
आरजे बालाजी ने किया है निर्देशन
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा के साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं। यह मुख्य कलाकारों की एक साथ चौथी फिल्म है, इससे पहले वे मौनम पेसियाधे (2002), आयुथा एझुथु (2004) और आरू (2005) में साथ काम कर चुके हैं।