सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Karuppu will not release today makers and Theatre owner says it will release on 15 may

रिलीज नहीं हुई सूर्या स्टारर 'करुप्पु', मेकर्स और थिएटर मालिकों ने दी बड़ी अपडेट; जानें अब कब देख सकेंगे फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 14 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Karuppu Release Date: साउथ की फिल्म 'करुप्पु' 14 मई को रिलीज नहीं हुई। सिनेमाघरों ने सभी शो रद्द कर दिए और टिकट के पैसे वापस कर दिए गए। आइए जानते हैं कि यह फिल्म अब कब रिलीज होगी?

Karuppu will not release today makers and Theatre owner says it will release on 15 may
करुप्पु - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' अपनी तय तारीख 14 मई को रिलीज नहीं हो पाई है। इससे पहले मेकर्स ने कहा था कि वे गुरुवार को फिल्म रिलीज करने की कोशिश कर रहे हैं। अब, तमिलनाडु के थिएटर मालिकों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि शाम और रात के शो भी रद्द कर दिए गए हैं। मेकर्स ने जानकारी दी है कि वह इसे शुक्रवार यानी 15 मई को रिलीज करेंगे।


कैंसिल हुए फिल्म के शो
चेन्नई के एक सिनेमाघर के मालिक ने फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए लिखा 'करुप्पु के आज के सभी शो कैंसिल कर दिए गए हैं। टीम इसे कल रिलीज करने की कोशिश कर रही है। डिस्ट्रीब्यूटर से पुष्टि होते ही हम अपडेट देंगे। ऑनलाइन और काउंटर, दोनों जगह पैसे वापस दिए जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सिनेमाघर ने दी अपडेट
कोयंबतूर के एक सिनेमाघर ने लिखा 'अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि करुप्पु के शाम और रात के शो कैंसिल कर दिए गए हैं। इससे हुई असुविधा के लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं।'

निर्देशक ने मांगी माफी
सुबह से ही खबरें आने लगीं कि फिल्म 'करुप्पु' के शो रद्द होने लगे हैं। इसके बाद डायरेक्टर आरजे बालाजी ने एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने उन फैंश से माफी मांगी जो फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक आए थे। बालाजी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि समस्याएं सुलझ जाएंगी और फिल्म शाम 6 बजे रिलीज हो पाएगी। वीडियो में उन्होंने कहा, 'मैं आपको अपनी कार से एक और अपडेट दे रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि यह आखिरी अपडेट होगा। मैं सभी फैंस से सच में माफी मांगता हूं। ऐसा नहीं होना चाहिए था। आप लोग तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दूसरे राज्यों के थिएटरों तक फिल्म देखने के लिए लंबी दूरी तय करके सुबह 9 बजे पहुंचे होंगे। ऐसा नहीं होना चाहिए था, और इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RJ Balaji (@irjbalaji)

विज्ञापन

किस वजह से हुई देरी?
खबरों के मुताबिक, फिल्म की रिलीज में हुई इस देरी का संबंध फिल्म से जुड़े कुछ आर्थिक मामलों से भी है। एस.आर. प्रभु के नेतृत्व वाली 'ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स' पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। सूर्या ने 'करुप्पु' से जुड़े बकाए को चुकाने के लिए कदम बढ़ाया है।

कब रिलीज हो सकती है फिल्म?
'करुप्पु' में सूर्या और तृषा कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अब आज यानी 14 मई को रिलीज नहीं होगी। इसके चलते सिनेमाघरों ने ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग के लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अब 15 मई को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed