सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jr NTR and Prashanth Neel Movie NTRNeel new still released ahead of first glimpse Release

NTRNeel: तूफान से पहले की शांति!  'एनटीआरनील' की पहली झलक से पहले दर्शकों को मिला सरप्राइज; जानिए क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 14 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

NTRNeel New Still: जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'एनटीआरनील' की पहली झलक एक्टर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स ने उत्साहित दर्शकों को एक और सरप्राइज दिया है। फिल्म का नया स्टिल रिलीज हुआ है।

Jr NTR and Prashanth Neel Movie NTRNeel new still released ahead of first glimpse Release
एनटीआरनील - फोटो : X@NTRNeelFilm
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। फिलहाल, इसका टाइटल तय नहीं है और अस्थाई तौर पर इसे 'एनटीआरनील' कहा जा रहा है। इस फिल्म की पहली झलक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फर्स्ट लुक आ सकता है। मगर, इससे पहले एक स्टिल सामने आया है।

Trending Videos

रेगिस्तानी इलाके में पहुंचे जूनियर एनटीआर 
मेकर्स ने 'एनटीआरनील' का एक नया स्टिल साझा किया है। NTRNeelFilm के आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसे साझा किया गया है। इसमें रेगिस्तानी इलाके की झलक है। जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखा है, क्योंकि वे बैकसाइड से पोज देते दिखे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'यह शांति ..... पहले की है'। बाकी आप जानते हैं कि खाली जगह में क्या भरना है'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस हुए क्रेजी
आज जारी हुए स्टिल को देखकर जूनियर एनटीआर के फैंस और नेटिजंस क्रेजी हो रहे हैं। कोई लिख रहा है, बॉक्स ऑफिस पर आंधी आने वाली है। तो कोई कह रहा है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है। बता दें कि 20 मई को जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है। इस मौके पर फिल्म का पहला लुक सामने आएगा।  मेकर्स 19 मई की आधी रात को फिल्म की पहली झलक जारी करने वाले हैं। इसी के साथ इंडस्ट्री में इसकी अवधि को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

तीन मिनट हो सकती है लॉन्च एसेट की अवधि
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लॉन्च एसेट 3 मिनट से ज्यादा लंबा हो सकता है। इंडिपेंडेंट ट्रेड चर्चा के मुताबिक, पहली झलक को किसी मोशन पोस्टर या सामान्य टीजर की तरह नहीं, बल्कि 'NTRNeel' की दुनिया से रूबरू कराने वाले बड़े वीडियो के रूप में तैयार किया जा रहा है। एनटीआर और प्रशांत नील पहली बार साथ आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीदें भी बहुत हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed