'करुप्पु' की रिलीज पर कमल हासन ने दी प्रतिक्रिया, सूर्या और फिल्म की पूरी टीम के लिए लिखी यह बात
Karuppu Release: सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई थी। हालांकि यह 15 मई को रिलीज हो गई। इस पर कमल हासन ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के अभिनेता सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ये 14 मई को रिलीज होने वाली थी। मगर कुछ दिक्कतों की वजह से यह कल रिलीज नहीं हो सकी। फिल्म के तय वक्त पर रिलीज न होने की वजह से फैंस निराश थे। रिलीज में हुई देरी के लिए निर्देशक आरजे बालाजी ने भावुक होकर माफी मांगी थी। बहरहाल अब सभी दिक्कतें सुलझ गई हैं। आज फिल्म के रिलीज होने पर दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने सूर्या और 'करुप्पु' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
क्या बोले कमल हासन?
एक्स हैंडल पर कमल हासन ने लिखा, 'भाई सूर्या की फिल्म 'करुप्पु', जिसे रिलीज के समय से ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, अब उन दिक्कतों का आसानी से समाधान हो गया है। फिल्म आज रिलीज हो गई है। भाई सूर्या, निर्माता, निर्देशक और फिल्म की पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई।'
आज सुबह सूर्या ने भी फिल्म के रिलीज होने पर तस्वीरें शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा 'हमारे साथ खड़े रहने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
Dear all…
— Suriya Sivakumar (@Suriya_offl) May 15, 2026
Thank you for being with us! 🙏🏽#Karuppu #VeeraBhadrudu from today!@RJ_Balaji @trishtrashers @dop_gkvishnu @SaiAbhyankkar @prabhu_sr @DreamWarriorpic @thinkmusicindia pic.twitter.com/iXxw5V8FiH
गुरुवार को, जब फिल्म तय समय पर रिलीज नहीं हो पाई थी, तब दुलकर सलमान, विग्नेश शिवन, धनुष और दूसरे लोगों ने टीम के प्रति अपना समर्थन जताया था।
रिलीज नहीं हुई सूर्या स्टारर 'करुप्पु', मेकर्स और थिएटर मालिकों ने दी बड़ी अपडेट; जानें अब कब देख सकेंगे फिल्म
सिनेमाघर में झूम उठे निर्देशकइससे पहले सिनेमाघर से एक वीडियो सामने आया। इसमें निर्देशक बालाजी काफी खुश नजर आए। वह सिनेमाघर में खुशी से झूम उठे। कार्थी और तृषा कृष्णन भी सिनेमाघर में पहुंचे। उन्हें देखकर फैंस हैरान हो गए।
#Karuppu Director @RJ_Balaji 's Aggressive Success Celebration 💥🔥🔥
— Let's X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) May 15, 2026
After The Positive Response of Film 🏆https://t.co/R6GikVGKuC
#Karuppu Director @RJ_Balaji 's Aggressive Success Celebration 💥🔥🔥
— Let's X OTT GLOBAL (@LetsXOtt) May 15, 2026
After The Positive Response of Film 🏆https://t.co/R6GikVGKuC
आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'करुप्पु' एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा है। ट्रेलर में दिखाया गया था कि एक भ्रष्ट वकील कमजोर लोगों पर जुल्म करते हैं। जब यह सवाल उठा कि बेसहारा लोगों की रक्षा कौन करेगा, तब न्याय के देवता माने जाने वाले 'करुप्पुसामी' ने अपने लोगों की रक्षा करने के लिए इंसान का रूप धारण किया।
सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा, इस फिल्म में इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं।
फिल्म की रिलीज में क्यों हुई देरी?
करुप्पु के सभी शो 14 मई को रद्द कर दिए गए थे। फिल्म की रिलीज में देरी वित्तीय समस्याओं के चलते हुई। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के निर्माता एसआर प्रभु की वित्तीय समस्याओं के कारण इसके 14 जुलाई के सभी शो रद्द कर दिए गए थे।