Babil Khan: 'छोटे पंजे अब बड़े हो गए हैं...', इरफान के बेटे ने मनाया 28वां जन्मदिन; मां ने दी खास बधाई
Babil Khan Birthday: सुतापा सिकदर ने अपने बेटे बाबिल खान के जन्मदिन पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बाबिल खान की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने कविता लिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुतापा की पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर सुतापा सिकदर ने बाबिल खान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में बाबिल खान बाइक पर हैं। एक दूसरी तस्वीर में वह बैठकर पोज दे रहे हैं। एक और तस्वीर में वह हाथ में केन लिए हुए हैं।
इन तस्वीरों के कोलाज के साथ सुतापा ने एक कविता लिखी है। उन्होंने लिखा
'फलक तक नाम हो तेरा रौशन।
बस तू जमीन पर कदम जमाए रखना।
करीब चांद तेरे हों। सुकून की निंदिया को पलकों में बसाए रहना!!
आमीन सालगिरह मुबारक!!
मेरी जान तुम्हें मेरी उम्र लग जाए।
बाबिल तुम्हें प्यार। जन्मदिन की मुबारकबाद।
नन्हे-मुन्ने पंजे के निशान अब साइज 10 के हो गए हैं! दूर तक सफर करो, अच्छे से सफर करो, समझदार बनने के लिए सफर करो। तुम जरूर तरक्की करोगे!'
निर्देशक बने थलापति विजय के बेटे जेसन संजय, दादा या पिता ने नहीं; इस शख्स ने दिया इंडस्ट्री में आने का मौका
23 फरवरी 1995 को इरफान खान की सुतापा सिकदर से शादी हुई थी। 15 मई 1998 को उन्होंने अपने बेटे बाबिल खान का स्वागत किया। इरफान खान का 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। इसी बीमारी की वजह से उनकी जान चली गई थी।
बाबिल खान ने हाल ही में फिल्ममेकर बाबू जनार्दन के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट 'गांधी बाजार संडे मार्केट' का एलान किया है। फिल्म का पहला पोस्टर गुरुकृपा प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया। इसके कैप्शन में लिखा था 'हमारी फिल्म का टाइटल लुक पोस्टर पेश है। गुरुकृपा को बाबिल खान को मलयालम सिनेमा में पेश करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। एक नई यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।'