Dhurandhar 2 OTT Release: जल्द सुलझेगा ‘ओये ओये’ गाने का विवाद; इतने लाख का जुर्माना चुकाएगी टी-सीरीज
Dhurandhar OTT Release: 'धुरंधर 2' फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'ओये ओये' गाने का विवाद जल्द ही सुलझने वाला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'ओये ओये' गाने पर चल रहा विवाद जल्द ही सुलझने वाला है। कोर्ट ने मामले पर बड़ा फैसला लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
कोर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज को बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने साफ कहा है कि फिल्म को इसके गाने ‘रंग दे लाल (ओये ओये)’ के साथ ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। यह गाना 1989 की सुपरहिट फिल्म ‘त्रिदेव’ के मशहूर ट्रैक ‘तिरछी टोपीवाले’ का रीमिक्स वर्जन बताया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि ‘धुरंधर 2’ में उनके गाने का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। कंपनी चाहती थी कि फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाई जाए।
ये भी पढ़ें- कान से सामने आया कल्याणी प्रियदर्शन का नया लुक, ऑफ शोल्डर गाउन में लगीं ग्लैमरस
लेकिन जस्टिस तुषार राव गेडेला ने इस मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में इसी गाने के साथ रिलीज हो चुकी है, तो अब ओटीटी रिलीज रोकना सही नहीं होगा।
इतने लाख का जुर्माना भरेगा टी-सीरीज
हालांकि, कोर्ट ने टी-सीरीज को निर्देश दिया है कि वह एहतियात के तौर पर 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करे। अगर बाद में केस में त्रिमूर्ति फिल्म्स की जीत होती है, तो उन्हें मुआवजा दिया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी माना कि फिल्म के मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट में काफी पैसा, मेहनत और समय लगाया है। ऐसे में रिलीज रोकने से उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है।
सुनवाई के दौरान टी-सीरीज ने दावा किया कि उसके पास इस गाने के इस्तेमाल के पूरे अधिकार हैं और इससे पहले भी ‘त्रिदेव’ के गानों के रीमिक्स इस्तेमाल किए जा चुके हैं, जिन पर कभी कोई आपत्ति नहीं हुई। अब कोर्ट के इस फैसले के बाद ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।