सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   JioStar Takes Legal Action Against Zee Entertainment Over Unauthorised Telecast Of Films

शाहरुख-आमिर की फिल्मों को लेकर भिड़े जियोस्टार और जी एंटरटेनमेंट, कोर्ट तक पहुंची बात; जानें क्या है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 15 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Jio Vs Zee Legal Case: जियोस्टार और जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के बीच विवाद अब और बढ़ता नजर आ रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

JioStar Takes Legal Action Against Zee Entertainment Over Unauthorised Telecast Of Films
ओटीटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जियोस्टार और जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। रिलायंस और डिज्नी के जॉइंट वेंचर जियोस्टार ने जी पर बॉलीवुड फिल्मों के कथित गैरकानूनी प्रसारण का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Trending Videos

क्या है पूरा मामला? 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियोस्टार का कहना है कि जिन फिल्मों के प्रसारण अधिकार उनके पास थे, उन्हें जी ने बिना अनुमति कई बार टीवी पर दिखाया। कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी में 4 मई को एक याचिका दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

120 पन्नों की इस याचिका में जियोस्टार ने आरोप लगाया है कि जी ने 12 अलग-अलग फिल्मों को करीब 20 बार प्रसारित किया। इनमें शाहरुख खान और आमिर खान की कई सुपरहिट फिल्में भी शामिल हैं।

जियोस्टार ने जी को ‘बार-बार कॉपीराइट नियम तोड़ने वाली कंपनी’ बताया है और कहा है कि वह लगातार फिल्मों का अनधिकृत प्रसारण कर रही है।


ये भी पढ़ें- ओटीटी पर एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, क्या दर्शकों को मिलेगा कोई बड़ा तोहफा? जानें नया अपडेट

अब आगे क्या होगा? 
मामले की सुनवाई अब दिल्ली हाई कोर्ट लीगल सर्विसेज कमिटी के जरिए होगी, जो दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश करती है। कमिटी ने जी को 25 मई को पेश होने के लिए कहा है। अगर कंपनी पेश नहीं होती, तो इसे मध्यस्थता में शामिल होने से इनकार माना जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस मामले में जियोस्टार करीब 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का हर्जाना मांग सकती है, हालांकि अंतिम रकम अभी तय नहीं हुई है।

पहले से ही चल रहे हैं विवाद
गौरतलब है कि दोनों कंपनियों के बीच पहले से भी कई बड़े विवाद चल रहे हैं। इससे पहले क्रिकेट राइट्स डील टूटने को लेकर लंदन में 1 बिलियन डॉलर की आर्बिट्रेशन चल रही है। वहीं अप्रैल में जी ने भी जियोस्टार पर अपने कॉपीराइटेड म्यूजिक के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए केस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed