जब माधुरी दीक्षित की फिल्म देखने से पति नेने ने कर दिया था इनकार, एक्ट्रेस ने शेयर किया था दिलचस्प किस्सा
Madhuri Dixit: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने शादी के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अब उन्होंने अपने पति श्रीराम नेने से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में फिल्मों से दूरी बनाकर अमेरिका में एक नॉर्मल और शांत जिंदगी चुन ली थी। उन्होंने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की, जो उस समय माधुरी की सुपरस्टार इमेज से पूरी तरह अनजान थे।
श्रीराम को नहीं पता था माधुरी की पॉपुलैरिटी के बारे में
एक पुराने इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि शादी के समय डॉ. नेने को सिर्फ इतना पता था कि वह भारत में एक स्टार हैं, लेकिन उनकी असली पॉपुलैरिटी का अंदाजा उन्हें शादी के रिसेप्शन में जाकर हुआ। माधुरी ने हंसते हुए कहा, ‘रिसेप्शन में इतनी भीड़ देखकर वो हैरान रह गए थे। मैंने उनसे कहा कि लोगों की लाइन यहां खत्म नहीं होती, बहुत दूर तक जाती है।’
ये भी पढ़ें- ओटीटी पर एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, क्या दर्शकों को मिलेगा कोई बड़ा तोहफा? जानें नया अपडेट
बस इस एक्टर को जानते थे नेने
माधुरी ने बताया कि डॉ. नेने का जन्म लंदन में हुआ था और उनकी परवरिश अमेरिका में हुई, इसलिए वह हिंदी फिल्मों से ज्यादा जुड़े नहीं थे। यही वजह थी कि शादी में आए बड़े-बड़े सितारों को भी वह पहचान नहीं पाए। हालांकि, उन्होंने सिर्फ अमिताभ बच्चन को पहचाना, क्योंकि बचपन में उन्होंने उनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' देखी थी।
माधुरी की फिल्म देखने से किया था इनकार
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि शादी के बाद भी डॉ. नेने को माधुरी की फिल्में देखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। माधुरी ने बताया, ‘मैं और उनकी मां उन्हें मेरी फिल्म और गाने दिखाने की कोशिश करते थे, लेकिन वो कहते थे- चलो बाहर चलते हैं, कुछ और करते हैं।’ हालांकि, बॉलीवुड फिल्मों में उनकी ज्यादा रुचि नहीं थी, लेकिन देवदास उन्हें काफी पसंद आई थी।