‘बच्चे मत करो, डॉग्स पालो’, शेफाली शाह ने क्यों दिया ये बयान? शादी और रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात
Shefali Shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह ने हाल ही में शादी, रिश्तों और बच्चों को लेकर अपनी दिल की बात खुलकर शेयर की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में चल रही तलाक, ब्रेकअप और धोखे की खबरों के बीच एक्ट्रेस शेफाली शाह ने भी अपनी राय रखी है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि जिंदगी के इतने बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए।
कम उम्र में शादी करना सही नहीं
लिली सिंह के साथ बातचीत में शेफाली ने कहा कि कम उम्र में शादी करना सही नहीं है, क्योंकि उस वक्त इंसान खुद को ही ठीक से नहीं समझ पाता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जब तक आपको खुद ये नहीं पता कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं, तब तक शादी जैसा बड़ा फैसला मत लो। पहले लोगों को समझो, जिंदगी को जानो और फिर फैसला करो।’
समाज के दबाव में शादी नहीं करनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा कि शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अगर कोई शादी जैसी संस्था पर भरोसा नहीं करता, तो सिर्फ समाज के दबाव में शादी नहीं करनी चाहिए। शेफाली का मानना है कि रिश्तों में आने से पहले इंसान का इमोशनली मैच्योर होना बहुत जरूरी है।
बच्चे मत करो, डॉग्स पालो
बातचीत के दौरान जब लिली सिंह ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अब तक शादी नहीं की है, तो इस पर शेफाली ने हंसते हुए कहा, ‘बच्चे मत करो, डॉग्स पालो।’ उन्होंने कहा कि कुत्ते इंसान की जिंदगी में सबसे सच्चा और बिना किसी मोह के प्यार देते हैं।
शेफाली शाह की जिंदगी के बारे में
अगर शेफाली शाह की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी टीवी अभिनेता हर्ष छाया से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं- आर्यमान और मौर्य।
ये भी पढ़ें- ओटीटी पर एक नए ट्विस्ट के साथ रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, क्या दर्शकों को मिलेगा कोई बड़ा तोहफा? जानें नया अपडेट
शेफाली को जानवरों से बेहद प्यार है। उनके पास दो साइबेरियन हस्की डॉग्स ऐश और सिम्बा हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।