सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   film announced On para cricketer Amir Hussain Lone in Cannes film festival 2026

Cannes 2026: पैरा क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन पर बनेगी बायोपिक, निशिल शेठ करेंगे निर्देशन; कान में हुआ एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 14 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Film On Amir Hussain Lone: आमिर हुसैन लोन, दोनों हाथ नहीं होने के बावजूद बेहतरीन क्रिकेट खेलते हैं। हर जगह उनकी काफी चर्चा है। अब उन पर एक फिल्म बनने जा रही है।

film announced On para cricketer Amir Hussain Lone in Cannes film festival 2026
आमिर हुसैन लोन - फोटो : इंस्टाग्राम@amir_hussain_lone
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान आमिर हुसैन लोन अपनी जबरदस्त काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। वह उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो छोटी-छोटी बातों पर मायूस हो जाते हैं। आमिर के दोनों हाथ नहीं हैं। वह गर्दन और कंधे में बैट फंसा कर बैटिंग करते हैं। वह पैरों से गेंदबाजी करते हैं। उनकी जिंदगी पर एक फीचर फिल्म बनने वाली है। कान फिल्म फेस्टिवल में इसका ऐलान हुआ है।

Trending Videos

कौन होगा फिल्म का निर्देशक?
इस अपकमिंग फिल्म का निर्देशन निशिल शेठ करेंगे। वह भारतीय लेखक और निर्देशक हैं। उनकी पहली फीचर फिल्म 'भस्मासुर' का प्रीमियर अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल सर्किट में हुआ था। इस फिल्म को कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

film announced On para cricketer Amir Hussain Lone in Cannes film festival 2026
आमिर हुसैन लोन - फोटो : इंस्टाग्राम@amir_hussain_lone
क्या है फिल्म का मकसद? 
इस फिल्म का मकसद लोन की जिंदगी, उनके संघर्षों और क्रिकेट के मैदान में उनकी उपलब्धियों को सबके सामने लाना है। इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, निशिल शेठ ने कहा, 'आमिर हुसैन लोन की कहानी सिर्फ क्रिकेट या दिव्यांगता के बारे में नहीं है। यह मानवीय भावना के बारे में है। जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह यह है कि उनकी सोच है कि वे अपनी सीमाओं तक महदूद नहीं रहेंगे। इस फिल्म के जरिए, हम दर्शकों के सामने साहस, गरिमा और दृढ़ता की एक प्रेरणादायक कहानी पेश करेंगे।'

क्या बोले आमिर?
फिल्म के एलान पर लोन ने कहा 'मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन मेरी जिंदगी की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। अगर मेरा यह सफर किसी एक शख्स को भी प्रेरित कर पाता है, तो मैं खुद को सचमुच किस्मत वाला समझूंगा। यह फिल्म सिर्फ मेरी कहानी नहीं है, बल्कि हर उस इंसान की कहानी है, जो हार मानने से इनकार करता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amir Hussain (Armless Cricketer) (@amir_hussain_lone)

कौन होगा निर्माता?
इस फिल्म का निर्माण मंजूषा पैठांकर और सचिन पैठांकर 'आरंभ प्रोडक्शन' के बैनर तले कर रहे हैं। उनके साथ 'पिकल एंटरटेनमेंट' के समीर दीक्षित और ऋषिकेश भिरंगी भी सह-निर्माता के तौर पर जुड़े हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed