सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Fast And The Furious Hollywood Movie Star Cast And Vin Diesel Red Carpet Look Cannes 2026

Cannes 2026: विन डीजल का मस्ती भरा अंदाज, ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ स्टार कास्ट ने रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Cannes Film Festival 2026: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ की स्टार कास्ट कान फेस्टिवल में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची थी। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले रेड कारपेट पर स्टार कास्ट का मस्ती भरा अंदाज भी दिखा। विन डीजल ने तो महफिल ही लूट ली।  

The Fast And The Furious Hollywood Movie Star Cast And Vin Diesel Red Carpet Look Cannes 2026
कान फिल्म फेस्टिवल में मूवी ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल सुर्खियों में है। यह इवेंट दो दिन पहले शुरू हुआ। इस इवेंट से कई हॉलीवुड, बॉलीवुड एक्टर्स के लुक चर्चा में हैं, वहीं कुछ आर्टिस्ट अपनी फिल्मों के प्रमोशन, स्क्रीनिंग के लिए भी यहां आए हैं। हाल ही में ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फिल्म की स्टार कास्ट भी रेड कारपेट पर जलवा बिखरेती दिखी। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले इनका मस्ती भरा अंदाज भी देखने को मिला।  

Trending Videos


विन डीजल फिल्म ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के लीड एक्टर हैं। इस फ्रैंचाइज फिल्म का वह अहम हिस्सा हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में वह सबसे ज्यादा मस्ती करते दिखे। अपने को-एक्टर्स के साथ हंसी-मजाक करते हुए वह रेड कारपेट पर नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विन डिजल अपनी को- एक्ट्रेस के साथ रेड कारपेट पर रेस लगाने की कोशिश करते दिखे। यह अंदाज भी सोशल मीडिया पर फैंस को खूब भाया। 
 



फिल्म ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ की एक्ट्रेस भी गाउन लुक में कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखीं। सभी के दिलकश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। अपनी फिल्म को लेकर भी वे काफी एक्साइटेड दिखीं।  



एक्ट्रेस जोर्डाना ब्रियुस्टर ने भी हाथों से हार्ट साइन बनाकर रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी को खास बना दिया। 



आखिरी में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट में साथ में पोज दिया। सभी ने अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट किया। कान फेस्टिवल में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के जरिए ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने की कोशिश की।  
बता दें कि 'द फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रैंचाइज की अगली कड़ी का नाम 'फास्ट फॉरएवर' रखा गया है। इसे 'फास्ट एंड फ्यूरियस 11’ के नाम से भी जाना जा रहा है। मेकर्स ने इसकी थिएट्रिकल रिलीज डेट 17 मार्च 2028 तय की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed