फीफा विश्व कप के पहले हाफटाइम शो में लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, शकीरा-मैडोना और बीटीएस करेंगे परफॉर्म
FIFA 2026 World Cup Final Halftime Show: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहली बार हाफटाइम शो का आयोजन किया जाएगा। इसमें तीन बड़े स्टार्स की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। यहां जानिए क्या है पूरी जानकारी…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दर्शकों को खेल के साथ-साथ फुल एंटरटेनमेंट भी मिलने वाला है। क्योंकि फाइनल में एक नहीं बल्कि कई इंटरनेशनल स्टार्स की परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट के पहले हाफटाइम शो में मैडोना, शकीरा और बीटीएस के कलाकार परफॉर्म करते नजर आएंगे। इन कलाकारों के नाम आज घोषित कर दिए गए हैं।
मजेदार वीडियो के जरिए की गई घोषणा
ग्लोबल सिटिजन ने इस बारे में घोषणा करते हुए बताया कि मैडोना, शकीरा और बीटीएस के आर्टिस्ट 19 जुलाई को ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले विश्व कप फाइनल में परफॉर्म करेंगे। बिलबोर्ड के अनुसार, हाफटाइम शो लगभग 11 मिनट का होगा।
यह घोषणा एक मजेदार सोशल मीडिया वीडियो के जरिए की गई, जिसमें कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन के साथ एल्मो, कुकी मॉन्स्टर, करमिट और मिस पिग्गी जैसे पॉपुलर किरदार नजर आए। वीडियो में बीटीएस भी फेसटाइम कॉल के जरिए दिखाई दिए। बिलबोर्ड के अनुसार, फीफा विश्व कप के इतिहास में यह एक खास पल होगा, क्योंकि यह पहली बार होगा जब फाइनल मैच में सुपर बाउल की तरह हाफटाइम शो होगा।
View this post on Instagram
क्रिस मार्टिन करेंगे हाफटाइम शो का आयोजन
बिलबोर्ड के अनुसार, हाफटाइम शो का आयोजन ग्लोबल सिटिजन और कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड के लिए पैसा जुटाने में भी मदद करेगा। इसका उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की शिक्षा और फुटबॉल के मौकों का समर्थन करना है।
मैडोना और शकीरा दोनों पहले सुपर बाउल हाफटाइम शो में मुख्य कलाकार रह चुकी हैं। मैडोना ने 2012 के सुपर बाउल में परफॉर्म किया था, जबकि शकीरा ने 2020 के फीफा विश्वकप के दौरान जेनिफर लोपेज के साथ स्टेज शेयर किया था।
इससे पहले पिछले हफ्ते फीफा ने 2026 विश्व कप की ओपनिगं सेरेमनी के लिए कलाकारों की घोषणा भी की थी। इसमें केटी पेरी, नोरा फतेही, फ्यूचर, टाइला, लिसा और अनीता उन सितारों में शामिल हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले इवेंट में परफॉर्मेंस देंगे।