बारबरा पेल्विन ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, कान फिल्म फेस्टिवल में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट; पति डेलन भी दिखे साथ
Barbara Palvin Pregnancy: बारबरा पेल्विन और डेलन स्प्राउस जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। बारबरा ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस दौरान उनके पति डेलन स्प्राउस भी मौजूद नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉडल बारबरा पेल्विन और उनके पति, अभिनेता डेलन स्प्राउस ने अपनी पहली गर्भावस्था की खुशखबरी का एलान कर दिया है। कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उन्होंने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने साशोल मीडिया हैंडल पर भी एक खास पोस्ट शेयर किया है।
कान 2026 के रेड कार्पेट पर नजर आईं बारबरा पेल्विन
गुरुवार को बारबरा और उनके पति डेलन कान 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंचे। बारबरा हल्के नीले सैटिन गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके पति डेलन क्लासिक टक्सीडो में हैंडसम दिख रहे थे। दोनों ने बारबरा के बेबी बंप को प्यार से सहलाते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।
A post shared by Getty Images Entertainment (@gettyentertainment)
बारबरा का इंस्टाग्राम पोस्ट
बारबरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी शेयर की है। बारबरा ने इस पोस्ट में अपने बच्चे की सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड) की तस्वीर भी शेयर की है। बारबरा और डेलन को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।
दोनों का रिश्ता
बारबरा और डेलन की पहली मुलाकात 2017 में एक पार्टी के दौरान हुई थी। बाद में बारबरा ने डेलन को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया और बातचीत शुरू हो गई। 2018 में डेलन चीन शूटिंग के लिए गए थे। बारबरा उनसे मिलने चीन चली गईं।
2018 जून में दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी और रिश्ते को सार्वजनिक भी किया। जनवरी 2019 में दोनों एक साथ रहने लगे। जुलाई 2023 में बुडापेस्ट के एक चर्च में दोनों ने शादी कर ली। मई 2026 में उन्होंने अपनी पहली गर्भावस्था की खुशखबरी दी।
यह भी पढ़ें: 10 साल बाद मुंबई में खरीदा 'सपनों का घर', अविनाश मिश्रा ने परिवार संग किया गृहप्रवेश, लिखा- 'भगवान हम सबकी...'