सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes 2026: Mother Soni Razdan Praising Alia Bhatt after trolling for her look at 79th Cannes Film Festival

Alia Bhatt: 'इंटरनेशनल बेज्जती'; क्या कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट को फोटोग्राफर्स ने वाकई किया नजरअंदाज?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 14 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

79th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल के पहले ही दिन आलिया भट्ट वहां पहुंचीं। रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई और अपने लुक से उन्होंने खूब ध्यान खींचा। मगर, इंटरनेट पर एक वर्ग उन्हें खूब ट्रोल कर रहा है। 

Cannes 2026: Mother Soni Razdan Praising Alia Bhatt after trolling for her look at 79th Cannes Film Festival
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आलिया भट्ट ने बीते साल प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। इस साल 12 मई से यह फेस्टिवल शुरू हो चुका है और 23 मई तक चलेगा। आलिया भट्ट फेस्टिवल के पहले दिन वहां पहुंचीं। अपने हर लुक से उन्होंने खूब ध्यान आकर्षित किया। उनके पहनावे और मेकअप में ट्रेडिशनल से लेकर ग्लैमरस और मॉडर्न हर टच दिखा। तारीफें तो हुईं, मगर ट्रोलिंग भी खूब झेलनी पड़ी।

Trending Videos

पहले दिन से ही शुरू हो गई ट्रोलिंग
आलिया भट्ट की ट्रोलिंग का सिलसिला पहले दिन से ही शुरू हो गया। आधार इस बात को बनाया गया कि ग्लोबल स्टेज पर उन्हें फोटोग्राफर्स ने नजरअंदाज किया है। आलिया भट्ट जब रेड कार्पेट पर मौजूद थीं तो किसी कैमरामैन ने उन्हें भाव नहीं दिए। फिर, लोगों ने उनके लुक्स और मेकअप में कमियां निकालने शुरू कर दीं। किसी ने ऐश्वर्या राय से तुलना की तो किसी ने दीपिका पादुकोण से तुलना कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेस्टिवल से जाने के बाद भी नहीं छोड़ रहे पीछा
आलिया भट्ट कान में तीन दिन शिरकत करने के बाद अब वहां से रवाना हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन दिनों की झलकियां शेयर करते हुए कान फेस्टिवल को अलविदा कहा है। इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं कि उन्होंने इतने बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व किया। मगर, ट्रोल्स अब भी शांत नहीं हो रहे। एक यूजर ने लिखा है, 'इंटरनेशनल बेज्जती'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन्हें अर्जुन कपूर अवॉर्ड दिया जाना चाहिए'। कोई राय दे रहा है कि आलिया बिल्कुल अच्छी नहीं लगीं तो कोई यह दावा कर रहा है कि वे खुद को प्रियंका चोपड़ा समझती हैं।

मां ने बढ़ाया बिटिया का हौसला
हालांकि, इन ट्रोल्स के ढेरों कमेंट के बीच आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया है। सिर्फ बेटी ही नहीं, बल्कि उनकी टीम की भी दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा, 'ओह माय बेबी! तुम और तुम्हारी टीम ने शानदार काम किया'। वहीं कुछ नेटिजंस भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए हैं और ट्रोल्स को इग्नोर करके आराम करने की सलाह दे रहे हैं।





क्या वाकई फोटोग्राफर्स ने किया नजरअंदाज?
आलिया भट्ट का एक वीडियो देखकर नेटिजंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें फोटोग्राफर्स ने इग्नोर किया है। मगर, गौर करने पर देखेंगे तो पता चलेगा कि उन्हें इग्नोर नहीं किया गया, बल्कि मामला कैमरे के एंगल का है। आलिया भट्ट फ्रंट साइड पर फोटोग्राफर्स को पोज दे रही हैं। उनके पीछे खड़े फोटोग्राफर्स का फोकस उनकी बजाय दूसरे लोगों पर है। लोगों को लग रहा है कि बैकसाइड वाले फोटोग्राफर्स ने एक्ट्रेस को इग्नोर किया है। इसके बाद ट्रोल करना शुरू कर दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vendetta Dailly (@vendetta_dailly)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed