सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Fame Avinash Mishra Buys His First House In Mumbai wrote Emotional Note

10 साल बाद मुंबई में खरीदा 'सपनों का घर', अविनाश मिश्रा ने परिवार संग किया गृहप्रवेश, लिखा- 'भगवान हम सबकी...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 15 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Avinash Mishra Buys First House In Mumbai: टीवी के लोकप्रिय अभिनेता अविनाश मिश्रा ने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। यह उनके लिए बहुत बड़ी खुशी और गर्व की बात है। 
 

Bigg Boss 18 Fame Avinash Mishra Buys His First House In Mumbai wrote Emotional Note
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

'बिग बॉस 18' फेम और टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा ने मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। अपने नए घर के गृहप्रवेश की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर अपनी खुशी को फैंस के साथ शेयर किया है।

Trending Videos

अविनाश ने शेयर की गृहप्रवेश की तस्वीरें
अविनाश ने इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें गृहप्रवेश पूजा की तस्वीरें भी हैं, जिनमें उनके माता-पिता भी दिख रहे हैं। उन्होंने अपने घर की तस्वीरों के साथ भावुक संदेश भी लिखा। अविनाश ने लिखा, 'आखिरकार, मुंबई में अपना घर। इसमें मुझे 10 साल लग गए। 10 साल की मेहनत, धैर्य और विश्वास के बाद आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि हमने कर दिखाया।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)


विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल बाद मुंबई में खरीदा पहला घर
अविनाश ने आगे लिखा 'जब वह नया-नया मुंबई आए थे, तो उन्हें बहुत चिंता रहती थी कि क्या वह इस शहर में टिक पाएंगे या नहीं। लेकिन अब 10 साल बाद अपना घर होने पर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने लिखा कि भगवान सबकी जिंदगी का प्लान अच्छे समय पर लिखते हैं, इसलिए हमें बस ईमानदारी से मेहनत करते रहना चाहिए।'

माता-पिता का किया धन्यवाद
अविनाश ने अपने परिवार को धन्यवाद देते हुए लिखा, 'ये सब मेरे मम्मी-पापा के प्यार और सपोर्ट की वजह से संभव हुआ है। मेरे भाई और भाभी को भी धन्यवाद। और आप सभी प्रशंसकों को भी दिल से शुक्रिया।'

'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आएंगे अविनाश
अब अविनाश 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेंगे। रोहित शेट्टी के इस स्टंट शो में जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त विवियन डीसेना से सलाह ली। कथित तौर पर अविनाश ने बताया कि विवियन ने कहा, 'बस जाओ और कमाल कर दो। उस पल का पूरा मजा लो।'


यह भी पढ़ें: बारबरा पेल्विन ने की प्रेगनेंसी की घोषणा, कान फिल्म फेस्टिवल में बेबी बंप किया फ्लॉन्ट; पति डेलन भी दिखे साथ..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed