सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Divyanka Tripathi Dahiya share new photos flaunts baby bump with husband Vivek Dahiya share special video

41 की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 15 May 2026 02:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Divyanka Tripathi Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी 41 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। आज उन्होंने अपनी कई तस्वीरें और एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Divyanka Tripathi Dahiya share new photos flaunts baby bump with husband Vivek Dahiya share special video
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘ईशी मां’ का रोल करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनने जा रही हैं। आज उन्होंने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इसके साथ ही दिव्यांका ने एक खास वीडियो भी शेयर किया है।

Trending Videos

Divyanka Tripathi Dahiya share new photos flaunts baby bump with husband Vivek Dahiya share special video
दिव्यांका - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्यांका का पोस्ट
दिव्यांका ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने कई वीडियो भी शेयर किए हैं। दिव्यांका ने नेपी बनवाते हुए वीडियो भी शेयर किया। इन तस्वीरों में कभी वे हल्के नीले रंग के ढीले काफ्तान में नजर आईं, तो कभी फ्लोरल प्रिंट वाली फ्लोई ड्रेस में। इनमें उनका ग्लो और खुशी साफ दिख रही है। इसके साथ ही दिव्यांका ने एक खास वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बेबी बंप पर हलचल दिखाई दे रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)


विज्ञापन
विज्ञापन

Divyanka Tripathi Dahiya share new photos flaunts baby bump with husband Vivek Dahiya share special video
दिव्यांका - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्यांका ने कब की थी मां बनने की घोषणा?
दिव्यांका ने 19 मार्च 2026 को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। उन्होंने बताया कि वे 6 महीने से प्रेग्नेंट हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई 2016 को भोपाल में हुई थी। दोनों ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर मिले थे।


यह भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार टीजर हुआ रिलीज, अक्षय के डायलॉग से लेकर सुनील शेट्टी की कॉमेडी ने मचाया धमाल..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed