सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mouni Roy Announces separation With husband Suraj Nambiar actress Humbly requesting everyone to give privacy

Mouni-Suraj Separation: 'हमें बहुत दुख हुआ कि...'; मौनी रॉय-सूरज ने की अलग होने की पुष्टि, फैंस से की ये अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 14 May 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Mouni Roy-Suraj Nambiar Separation: कई दिनों से ऐसी अटकलें थीं कि मौनी रॉय की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है। पति सूरज से उनका अलगाव हो गया है। अब खुद मौनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। साथ ही फैंस से निजता का सम्मान  करने की गुजारिश की है।

Mouni Roy Announces separation With husband Suraj Nambiar actress Humbly requesting everyone to give privacy
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादीशुदा जिंदगी बिखर गई है। दोनों की राहें जुदा हो गई हैं। आपसी सहमति से दोनों ने इसका फैसला लिया है। मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह जानकारी साझा की है। साथ ही अपील की है कि उनकी प्राइवेसी में दखल न दिया जाए।

Trending Videos

आपसी सहमति से हुए अलग
तलाक की खबरों पर रिएक्शन करते हुए मौनी रॉय ने बीते दिन बुधवार को एक पोस्ट शेयर करके भी प्राइवेसी में दखल ने देने की अपील की थी। आज गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अलगाव की पुष्टि कर दी है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने और सूरज ने अलग होने का फैसला लिया है। वे आपसी सहमति से इस मसले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखा- 'हमें बहुत दुख हुआ'
एक साझा इंस्टाग्राम पोस्ट में मौनी रॉय और सूरज ने लिखा है, 'हमें यह देखकर बहुत दुख हुआ कि कुछ लोगों ने हमारी निजी जिंदगी में बेवजह दखल दिया। हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला कर लिया है। हम इस मामले को निजी तौर पर और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं। हमारी निजी जिंदगी को सनसनीखेज बनाने की कोशिशें की गई हैं, जिसके लिए मनगढ़ंत कहानियां और सरासर झूठ फैलाए गए हैं। ये बातें हमारे रिश्ते की असलियत को नहीं दिखातीं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

टूटी शादी, लेकिन दोस्ती रहेगी बरकरार
मौनी ने आगे लिखा है, 'अपनी बदलती हुई निजी प्राथमिकताओं पर सोच-विचार के बाद हमने आपसी सहमति से, एक-दूसरे का सम्मान करते हुए और एक-दूसरे को समझते हुए, अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस समय, हमारा पूरा ध्यान इस दौर को सोच-समझकर और निजी तौर पर संभालने पर है। हम आने वाले समय में भी अपनी दोस्ती को सहेजकर रखने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मुश्किल वक्त में आपके सपोर्ट के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed