सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   Sasura Bada Paisawala To Border Famous Low Budget Bhojpuri Movies with Highest collection On Box Office

Bhojpuri Movies: छोटे बजट की इन भोजपुरी फिल्मों ने लगा दिया था पैसों का ढेर; क्या आपने देखीं ये धांसू फिल्में?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 14 May 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Famous Bhojpuri Movies: बॉलीवुड, साउथ और तमाम अन्य भाषाओं की फिल्मों के प्रति दर्शकों की अलग दीवानगी है। मगर, इसी के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा भी खूब पसंद किया जा रहा है। हम आपको उन भोजपुरी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें कम बजट में बनाया गया। मगर, कमाई में इन्होंने खूब चांदी काटी।

Sasura Bada Paisawala To Border Famous Low Budget Bhojpuri Movies with Highest collection On Box Office
छोटे बजट की सुपरहिट भोजपुरी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भोजपुरी सितारे और फिल्मों का खूब बोलबाला है। भोजपुरी गाने हों या फिल्में...हर चीज का क्रेज देखने को मिलता है या कहें कि यह इंडस्ट्री अब ग्लोबल हो रही है। खेसारी यादव से लेकर पवन सिंह तक, तमाम सितारे अब बॉलीवुड और साउथ की तरफ रुख कर रहे हैं। क्या आपको भी भोजपुरी फिल्मों में दिलचस्पी है? तो हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बता रहे हैं, जो छोटे बजट में बनीं। मगर, जमकर कमाई की। 

Sasura Bada Paisawala To Border Famous Low Budget Bhojpuri Movies with Highest collection On Box Office
'ससुरा बड़ा पैसावाला' - फोटो : इंस्टाग्राम

'ससुरा बड़ा पैसा वाला'
यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई। इसमें मनोज तिवारी और रानी चटर्जी लीड रोल में नजर आए। फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36 करोड़ रुपये था। दर्शकों के बीच इस फिल्म ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस फिल्म को सिर्फ 30 लाख रुपये की लागत में बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sasura Bada Paisawala To Border Famous Low Budget Bhojpuri Movies with Highest collection On Box Office
गंगा - फोटो : सोशल मीडिया

'गंगा'
इस लिस्ट में फिल्म ‘गंगा’ का नाम भी शामिल है। इसमें बिग बी अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस फिल्म में रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी और नगमा भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ की कमाई की थी और भोजपुरी इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।

विज्ञापन

Sasura Bada Paisawala To Border Famous Low Budget Bhojpuri Movies with Highest collection On Box Office
प्रतिज्ञा - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रतिज्ञा'
भोजपुरी की तीसरी फिल्म प्रतिज्ञा है। यह फिल्म 2008 में सिनेमाघरों में आई थी। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह मुख्य भूमिका में थे। फिल्म प्रतिज्ञा 78 लाख के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने 22 करोड़ रुपये कमाए थे। उस वक्त इस फिल्म का क्रेज हर तरफ था। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

Sasura Bada Paisawala To Border Famous Low Budget Bhojpuri Movies with Highest collection On Box Office
बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉर्डर'
यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। यह फिल्म बेहद कम बजट में बनी थी, लेकिन रिलीज होने के बाद 19 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको पीछे छोड़ दिया था। इसे दिनेश लाल यादव निरहुआ की हिट फिल्मों में गिना जाता है।

Sasura Bada Paisawala To Border Famous Low Budget Bhojpuri Movies with Highest collection On Box Office
जय हिंद - फोटो : सोशल मीडिया

'जय हिंद'
यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। नाम से ही साफ है कि यह फिल्म देशभक्ति की थीम पर है। पवन सिंह इसमें लीड रोल में नजर आए। इसमें उनके एक्शन का दम देखने को मिला। इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed