सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri actress Akshara singh started her transformation journey after Being trolled for body shaming

'चैलेंज स्वीकार है, अब देखते जाइए...'; अक्षरा सिंह को ट्रोल ने कहा 'मोटी' तो भोजपुरी अदाकारा ने दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jun 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों 'घिस घिस घिस' गाने को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ नजर आई हैं। जबर्दस्त तरीके से हिट हुए इस गाने के बीच अक्षरा ने एक चैलेंज स्वीकार किया है।

Bhojpuri actress Akshara singh started her transformation journey after Being trolled for body shaming
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhakshara
विज्ञापन

विस्तार

अक्षरा सिंह को इन दिनों 'घिस घिस घिस' गाने में अक्षय कुमार के साथ देखा जा रहा है। यह गाना आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का है। इसमें अक्षरा और अक्षय कुमार की जबर्दस्त केमिस्ट्री दिखी है। गाने की धूम के बीच एक ट्रोल ने अक्षरा पर निशाना साधा और उनके वजन को लेकर टिप्पणी की। मगर, अक्षरा ने इससे प्रेरणा लेकर चैलेंज स्वीकार किया है।

Trending Videos


अक्षरा ने ट्रोल को कहा शुक्रिया
अक्षरा सिंह ने ट्रांसफॉर्मेशन का फैसला लिया है। इसकी प्रेरणा उन्हें ट्रोल की टिप्पणी से मिली है। इसका जिक्र खुद अक्षरा ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'ट्रोल समझ के लिखा था मोटी। मैंने मोटिवेशन समझ के पढ़ लिया। अब देखते जाइए। चैलेंज स्वीकार है। शुक्रिया डार्लिंग'।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम में बहा रहीं पसीना
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा ने बड़ी ही विनम्रता से ट्रोल को करारा जवाब दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम में कसरत करते हुए वे खूब पसीना बहा रही हैं। सकारात्मकता से लबरेज होकर उन्होंने खुद को बदलने का फैसला लिया है। 

'ऑब्सेशन' देखकर राम गोपाल वर्मा को याद आई इस बॉलीवुड अभिनेत्री की याद, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

'घिस घिस घिस' गाने पर व्यूज की बरसात
अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार का गाना 'घिस घिस घिस' 25 मई को रिलीज हुआ था। इसे विक्रम मॉन्ट्रोज और सुप्रिया पाठक ने गाया है। इस गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने जबर्दस्त डांस किया है। गाना खूब छाया हुआ है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 24 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed