सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Pari And aryan wedding fix munni saloni announces pregnancy tulsi emotional

KSBKBT2: विरानी परिवार में आई डबल खुशी! परदादी बनेगी तुलसी; आर्यन-परी का रिश्ता पक्का; क्या रियो लाएगा तूफान?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 14 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार

KSBKBT2: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीआरपी गिर रही है। मेकर्स इसे दिलचस्प बनाने के लिए हर पैंतरा आजमा रहे हैं। आने वाले एपिसोड में क्या देखने को मिलेगा? जानिए

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Pari And aryan wedding fix munni saloni announces pregnancy tulsi emotional
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन में जब तक मिहिर-नोयना के अफेयर का सीन चला, तब तक इसकी टीआरपी भी हाई रही। मगर, पिछले कुछ दिनों से इस सीरियल को झटका लग रहा है। मिहिर और तुलसी की शादी भी लगता है दर्शकों की दिलचस्पी नहीं जगा पाई। इस वीक की टीआरपी लिस्ट में यह शो तीसरे पायदान पर खिसक आया है। जानिए इसकी कहानी फिलहाल कहां चल रही है?

Trending Videos

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Pari And aryan wedding fix munni saloni announces pregnancy tulsi emotional
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

आर्यन की दुल्हन बनेगी परी?
पिछले एपिसोड में देखा गया कि तुलसी-मिहिर की शादी के बीच रणविजय ने अजय के बेटे का किडनैप कर लिया। परी के साथ अजय अपने बेटे को बचाने पहुंचा। मगर, वहां ऐसा सीन क्रिएट हुआ कि परी के हाथों रणविजय का मर्डर हो गया और परी सलाखों के पीछे चली गई। मगर, आर्यन ने उसका केस लड़ा और परी को बेगुनाह साबित कर दिया। इसके बाद परी और आर्यन की शादी फिक्स हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Pari And aryan wedding fix munni saloni announces pregnancy tulsi emotional
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या अजय का प्यार रह जाएगा अधूरा?
परी का दिल अपने एक्स पति अजय के लिए धड़कता है और अजय भी परी को प्यार करता है। मगर, आर्यन ने परी को मर्डर के केस से बचा लिया, इसके अहसान को चुकाने के लिए परी ने उसके साथ शादी को हामी भर दी है। आर्यन के माता-पिता ने शर्त रखी है कि अगले हफ्ते शादी की जाए। विरानी परिवार में परी और आर्यन की शादी की तैयारी चल रही हैं। तुलसी को लगता है कि परी इस शादी से खुश नहीं है और वह उससे अकेले में बात करती है कि वो अजय को प्यार तो नहीं करती?। मगर, परी कह देती है कि वह आर्यन से खुशी-खुशी शादी कर रही है।

परदादी बनने वाली है तुलसी
शादी की तैयारियों के बीच विरानी हाउस में डबल खुशखबरी भी आने वाली है। घर की दो बहुएं प्रेग्नेंट है। मुन्नी और सलोनी मां बनने वाली हैं। तुलसी को सलोनी जब बताती है कि वो परदादी बनने वाली है तो वह खुशी से इमोशनल हो जाती है। वहीं, मुन्नी भी गुडन्यूज देती है। इसी के साथ तुलसी को अचानक अपने बेटे अंश की याद आ जाती है, जिसका मर्डर खुद उसने किया था। दरअसल, एक तारीख को याद करते हुए वह सोच में गुम हो जाती है और इमोशनल हो जाती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Pari And aryan wedding fix munni saloni announces pregnancy tulsi emotional
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब

क्या नया बखेड़ा खड़ा करेगा रियो? 
फिलहाल तो विरानी परिवार में खुशियां ही खुशियां हैं, लेकिन साथ ही एक तूफान की भी दस्तक है। अंश का बेटा रियो आ गया है। उसकी नजर विरानी परिवार पर है। एक तरफ तुलसी यह चाहती है कि रियो को उसका हक मिलना चाहिए। वहीं, रियो के इरादे ठीक नहीं लग रहे। ऐसे में सवाल है कि क्या रियो अपने पिता अंश के नक्शेकदम पर चलते हुए विरानी परिवार के लिए मुसीबतें खड़ी करेगा? या सबकुछ हंसी-खुशी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed