फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackie Shroff wishes Madhuri Dixit on her 59th birthday goes viral

जैकी श्रॉफ ने माधुरी दीक्षित को 59वें जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, डेडिकेट किया खास गाना

Fri, 15 May 2026 12:06 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 15 May 2026 12:06 PM IST
सार

Madhuri Dixit 59th Birthday: आज बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खुशी में जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Jackie Shroff wishes Madhuri Dixit on her 59th birthday goes viral
माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ - फोटो : X

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शुक्रवार को 59 साल की हो गई हैं। उनकी कई फिल्मों के साथी और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही जैकी ने अपनी ही फिल्म का एक खास गाना माधुरी को डेडिकेट किया है।

विज्ञापन

जैकी ने माधुरी को दी जन्मदिन की बधाई
जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ जैकी ने लिखा, 'हमेशा खुश रहो' और माधुरी को टैग किया। उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म '100 डेज' का गाना 'सुन बेलिया शुक्रिया मेहरबानी लिरिक्स' भी स्टोरी में बैकग्राउंड में लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जैकी और माधुरी
जैकी और माधुरी ने पहली बार 1987 में फिल्म 'उत्तर दक्षिण' में साथ काम किया था। माधुरी दीक्षित ने अब तक 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। दोनों की एक साथ कुछ प्रसिद्ध फिल्में हैं- 'राम लखन', 'देवदास', '100 डेज', 'परिंदा' और 'खलनायक'। 

विज्ञापन

माधुरी का वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मां बहन' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज माधुरी के जन्मदिन पर फिल्म के निर्माताओं ने 'मां बहन' का खास टीजर जारी किया है। इसी के साथ निमाताओं ने जानकारी दी है कि 'मां बहन' 4 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

जैकी श्रॉफ का वर्कफ्रंट
जैकी श्रॉफ निर्देशक अहमद खान की नई कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी समेत कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा जैकी फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ में एक सुपरहीरो दादा के रोल में नजर आएंगे।


यह भी पढ़ें: 10 साल बाद मुंबई में खरीदा 'सपनों का घर', अविनाश मिश्रा ने परिवार संग किया गृहप्रवेश, लिखा- 'भगवान हम सबकी...'..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed