सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mera Lyari Pakistani Movie Sell 22 Ticket Makers Says This Movie Response To Bollywood Movie Dhurandhar 2

पाकिस्तान की फिर किरकिरी, ‘धुरंधर’ का जवाब बताकर रिलीज की ‘मेरा ल्यारी’; टिकट बिक्री जानकर छूट जाएगी हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Mera Lyari Pakistani Box Office Collection: पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ के मेकर्स ने दावा किया था कि यह बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ का जवाब है। हाल ही में यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए, क्या सच में ‘मेरा ल्यारी’ फिल्म ‘धुरंधर’ की बराबरी बॉक्स ऑफिस पर कर सकी है। 
 

Mera Lyari Pakistani Movie Sell 22 Ticket Makers Says This Movie Response To Bollywood Movie Dhurandhar 2
फिल्म 'धुरंधर 2' और पाकिस्तानी मूवी 'मेरा ल्यारी' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर' के रिलीज होने के बाद से ही पाकिस्तान का 'ल्यारी' शहर चर्चा में आ गया था। इस शहर में होने वाले अपराध को फिल्म में दिखाया गया। ऐसे में पाकिस्तानी दर्शक नाराज हो गए। वहीं एक पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने ‘मेरा ल्यारी’ नाम से एक फिल्म बनाई। इस फिल्म को ‘धुरंधर’ का जवाब पाकिस्तानी मेकर्स ने कहा। अब फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ की टिकट बिकने से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई, जो चौंकाने वाली है।

Trending Videos

Mera Lyari Pakistani Movie Sell 22 Ticket Makers Says This Movie Response To Bollywood Movie Dhurandhar 2
फिल्म 'धुरंधर' और 'मेरा ल्यारी' के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ के मुकाबले में खड़ी हो सकी ‘मेरा ल्यारी’?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म की सिर्फ 22 टिकटें बिकी हैं। फिल्म को कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। जबकि बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है, वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म जोरदार कलेक्शन कर रही है। 
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 56वें दिन तक कुल 1,144.21 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है। जबकि वर्ल्डवाइड 1,846.92 करोड़ रुपये की कमाई इस फिल्म ने अब तक की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या थी फिल्म मेरा ल्यारी की कहानी? 
पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ की कहानी की बात करें तो इसमें घरेलू हिंसा और भेदभाव का जिक्र है। साथ ही एक लड़की के सपनों की कहानी है, जो फुटबॉलर ट्रेनर है। वह लड़कियों को फुटबॉल सिखाना चाहती है। इस राह में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जबकि फिल्म ‘धुरंधर’ एक स्पाई ड्रामा फिल्म है, इसमें भरपूर एक्शन भी है, जो दर्शकों को पसंद आया है। यहां तक की पाकिस्तानी दर्शक इस फिल्म का पाइरेटेड वर्जन ऑनलाइन देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed