फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection drishyam 3 day 5 ajay devgn movie the vvaan hanuman ansh digger prem keetanu mirzapur th

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दुनियाभर में 300 करोड़ पार हुई 'दृश्यम 3' की कमाई, 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कुछ ऐसा हाल

Wed, 07 Oct 2026 08:24 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 07 Oct 2026 08:24 AM IST
सार

Box Office Collection: 'दृश्यम 3' के साथ-साथ सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने अभी तक कितना बिजनेस किया है।

विज्ञापन
Box Office Collection drishyam 3 day 5 ajay devgn movie the vvaan hanuman ansh digger prem keetanu mirzapur th
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ 'हनुमान अंश' लंबे समय से सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं, 'द वन', 'मिर्जापुर: द मूवी', 'प्रेम कीटाणु' और हॉलीवुड फिल्म 'डिगर' की कमाई का कैसा हाल रहा आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection drishyam 3 day 5 ajay devgn movie the vvaan hanuman ansh digger prem keetanu mirzapur th
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' ने मचाया तहलका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' इस समय सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ताकत बनकर उभरी है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

हालांकि, पांचवें दिन इसकी कमाई थोड़ी धीमी हुई। फिल्म ने मंगलवार को 19 करोड़ का बिजनेस किया। अब फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 216.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं इसका इंडिया ग्रॉस 259.80 करोड़ और वर्ल्ड वाइड ग्रॉस 341.30 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

Box Office Collection drishyam 3 day 5 ajay devgn movie the vvaan hanuman ansh digger prem keetanu mirzapur th
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'द वन' की रफ्तार हुई धीमी
  • सिद्धार्थ और तमन्ना की 'द वन' ने शुरुआत में अच्छी पकड़ बनाई थी।
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • इसकी रिलीज को 12 दिन पूरे हो गए और 6 अक्टूबर को फिल्म ने 1.20 करोड़ का बिजनेस किया।
  • फिल्म की भारत में नेट कमाई 64.25 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 83.50 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन

Box Office Collection drishyam 3 day 5 ajay devgn movie the vvaan hanuman ansh digger prem keetanu mirzapur th
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
'हनुमान अंश' का जलवा अब भी कायम
सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन 'हनुमान अंश' का है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 61वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अब तक करीब 326.48 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। 6 अक्टूबर को भी फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।

Box Office Collection drishyam 3 day 5 ajay devgn movie the vvaan hanuman ansh digger prem keetanu mirzapur th
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर: द मूवी' की रफ्तार हुई धीमी
  • 'मिर्जापुर: द मूवी' ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था।
  • फिल्म ने पहले 10 दिनों में 183.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था।
  • अब 33वें दिन तक इसकी कुल भारत नेट कमाई 230.08 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
  • 6 अक्टूबर को फिल्म ने करीब 9 लाख रुपये कमाए।
  • यानी शुरुआती तूफानी कमाई के बाद अब फिल्म का कारोबार धीमा पड़ चुका है।

Box Office Collection drishyam 3 day 5 ajay devgn movie the vvaan hanuman ansh digger prem keetanu mirzapur th
फिल्म 'प्रेम कीटाणु' - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रेम कीटाणु' और 'डिगर' की हालत खराब
2 अक्टूबर को रिलीज हुई 'प्रेम कीटाणु' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने पांच दिनों में महज 1.32 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। पांचवें दिन भी इसकी कमाई सिर्फ 0.11 करोड़ रुपये रही।

वहीं, टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म 'डिगर' भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पांच दिनों में सिर्फ 1.89 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed