फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie latest Collection and earning

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'द पैराडाइज' ने की दमदार शुरुआत; 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' की कमाई पर पड़ा कितना असर?

Fri, 25 Sep 2026 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 25 Sep 2026 08:00 AM IST
सार

Box Office Collection: बीते दिन नानी अभिनीत फिल्म 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले से 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' चर्चा बटोर रही हैं। किस फिल्म ने कल कितने कमाए? जानिए

विज्ञापन
Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie latest Collection and earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के दबदबे के बीच कल फिल्म 'द पैराडाइज' ने दस्तक दी। ओपनिंग डे पर इसने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में सवाल है कि इस फिल्म की आमद पर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' पर कितना असर हुआ? आंकड़ों से समझिए

विज्ञापन

Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie latest Collection and earning
द पैराडाइज - फोटो : X

'द पैराडाइज' ने ओपनिंग डे पर कितने कमाए?
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी फिल्म 'द पैराडाइज' ने कल ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू के जरिए इस फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये हो चुका है।

  • इस फिल्म ने तेलुगु भाषा से 43.04 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • हिंदी भाषा में 2.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • तमिल में 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie latest Collection and earning
रेजिडेंट ईविल - फोटो : एक्स

'रेजिडेंट ईविल' ने कितने कमाए?
फिल्म 'रेजिडेंट ईविल' भारत में 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह सर्वाइवल हॉरर फिल्म ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। 'रेजिडेंट ईविल' ने कल गुरुवार को सातवें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले बुधवार को यानी छठे दिन कारोबार 1.45 करोड़ रुपये रहा था। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 14.85 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie latest Collection and earning
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

'मिर्जापुर द मूवी' का कारोबार कितना?
फिल्म 'मिर्जापुर' 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। कल गुरुवार को 21वें दिन इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे एक दिन पहले 20वें दिन कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा था। 'मिर्जापुर द मूवी' का टोटल नेट कलेक्शन 223 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Report: The Paradise Hanuman Ansh Resident Evil Mirzapur The Movie latest Collection and earning
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

'हनुमान अंश' की कमाई कहां पहुंची?
फिल्म 'हनुमान अंश' की रिलीज को आज सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। कल गुरुवार को 49वें दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। अब सवाल है कि क्या 'द पैराडाइज' की रिलीज से इसके कलेक्शन पर असर पड़ा है? तो सवाल है कि नहीं। दरअसल, इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को 48वें दिन 'हनुमान अंश' ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 'द पैराडाइज' की कमाई में 10 लाख रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई। हनुमान अंश का टोटल नेट कलेक्शन 288.33 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed