फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BR Chopra Mahabharat actor Puneet Issar On Mukesh Khanna Shaktimaan Debate and his controversial Comment

मुकेश खन्ना: 'शक्तिमान' एक्टर के विवादित बयानों पर क्या बोले पुनीत इस्सर? बीआर चोपड़ा की तारीफ में कही ये बात

Wed, 14 Oct 2026 10:14 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 Oct 2026 10:14 AM IST
सार

Puneet Issar: मुकेश खन्ना अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनकी टिप्पणियों पर विवाद भी होते हैं। अभिनेता को लेकर हाल ही में 'महाभारत' में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले पुनीत इस्सर ने बात  की।

विज्ञापन
BR Chopra Mahabharat actor Puneet Issar On Mukesh Khanna Shaktimaan Debate and his controversial Comment
मुकेश खन्ना-पुनीत इस्सर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता मुकेश खन्ना ने बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' धारावाहिक में भीष्म पितामह का यादगार किरदार निभाया। इसी सीरियल में पुनीत इस्सर ने दुर्योधन की भूमिका अदा की। हाल ही में पुनीत इस्सर से मुकेश खन्ना के तमाम मुद्दों पर दिए जाने वाले विवादित बयानों को लेकर सवाल किया गया। जानिए एक्टर ने क्या कहा?

विज्ञापन
Trending Videos

मुकेश खन्ना के विवादित बयान पर पुनीत इस्सर से सवाल
बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह फिल्म 'शक्तिमान' में अहम भूमिका निभाएंगे। मुकेश खन्ना ने इसी नाम के सीरियल में लीड रोल किया था। रणवीर सिंह के 'शक्तिमान' बनने की खबर सुन उन्होंने विरोध किया था। हाल ही में इसे लेकर पुनीत इस्सर से सवाल किया गया। 
पुनीत से पूछा गया, 'मुकेश खन्ना साहब अटक गए हैं। किसी भी एक्टर का नाम होता है। जैसे कि रणवीर सिंह, तो वे कहते हैं, नहीं..नहीं..। मैंने मना कर दिया। ये नहीं हो सकता। इन्हें (मुकेश खन्ना को) ऐसा लगता है कि ये आज भी 'शक्तिमान' ही हैं, और कोई नहीं हो सकता। आप क्या कहेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'सिर्फ हमारा कॉपीराइट थोड़ी है'
गलाटा इंडिया (@galattaindiaoffl) के साथ बातचीत में सवाल का जवाब देते हुए पुनीत इस्सर ने कहा, 'हर व्यक्ति का अपना दृष्टिकोण है। मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। मैं अपने जीवन के बारे में देखूंगा कि मैं दुनिया को किस तरह लेता हूं? मुझे याद है कि 'महाभारत' हमने की, ये ईश्वर की कृपा हम पर रही। लेकिन, इस पर हमारा कॉपीराइट थोड़ी है। हर व्यक्ति को अधिकार है'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Galatta India (@galattaindiaoffl)


विज्ञापन

BR Chopra Mahabharat actor Puneet Issar On Mukesh Khanna Shaktimaan Debate and his controversial Comment
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया, आईएमडीबी

बीआर चोपड़ा की तारीफ में क्या कहा?
पुनीत इस्सर ने आगे कहा, 'हमसे पहले भी तो 'महाभारत' बनी थी। सुपरहिट हुई थी। नाडियाडवाला ने बनाई थी। बीआर चोपड़ा साहब ने तो इतिहास रच दिया। इतना बढ़िया उन्होंने  लिखा। उसके बाद में भी महाभारत बनी। तकनीक नई आई। हां, ये है कि राइटिंग जो थी और बीआर चोपड़ा साहब की जो लिखावट थी, उन्होंने जिस ठहराव के साथ शूट किया था, वह कमाल था। टेक्नोलॉजी में भी हम आज ज्यादा एडवांस हैं। मगर, उन्होंने जो लिखा और जो परफॉर्मेंस थी, वह अतुलनीय है'।
बता दें कि 'शक्तिमान' में रणवीर सिंह के काम करने की खबर का बाद में 'धुरंधर' एक्टर की टीम ने खंडन किया था। एक्टर की तरफ से ऐसी खबरों को खारिज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed