फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi Narrowly Escapes Accident As Car Flips During Gunmaaster G9 Shoot

इमरान हाशमी: 'गनमास्टर जी9' की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, पलटी एसयूवी; कैसा है अभिनेता का हाल?

Wed, 14 Oct 2026 11:37 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 14 Oct 2026 11:37 AM IST
सार

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गनमानस्टर जी9' को लेकर चर्चा में हैं। इसकी शूटिंग के वक्त एक घटना हुई, जिसमें इमरान हाशमी बाल-बाल बच गए। 
 

विज्ञापन
Emraan Hashmi Narrowly Escapes Accident As Car Flips During Gunmaaster G9 Shoot
गनमास्टर जी9 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अपनी अपकमिंग फिल्म 'गनमास्टर जी9' के लिए एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी बाल-बाल बच गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि क्रेन से लटकी हुई एक कार हवा में पलटती है और नीचे खड़ी एक वैन पर गिरती है। कार अभिनेता के चेहरे के बहुत करीब आ जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो में क्या है?
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक एसयूवी को क्रेन से लटकाया गया है। इस सेटअप को क्रू मेंबर देख रहे हैं। थोड़ी देर बाद एसयूवी झटके के साथ हवा में पलट जाती है। एसयूवी नीचे की तरफ घूमती है। इसके बाद वह वहां से गुजर रही काली वैन से टकरा जाती है। इसके बाद सभी क्रू मेंबर कार की तरफ भागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Emraan Hashmi Narrowly Escapes Accident As Car Flips During Gunmaaster G9 Shoot
गनमास्टर जी9 - फोटो : यूट्यूब
कैसी है इमरान की हालत?
बताया जाता है कि इस घटना में इमरान हाशमी बाल-बाल बच गए हैं। मामले में किसी के भी घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। यह पता नहीं चल पाया है कि एसयूवी का पलटना स्टंट का हिस्सा था या गलती से ऐसा हुआ।

हेमा मालिनी: मंच पर मां दुर्गा बनीं ड्रीम गर्ल, 77 की उम्र में दी डांस प्रस्तुति; वीडियो देखकर हैरान हुए फैंस

विज्ञापन

पहले भी शूटिंग में आई मुश्किल
यह पहली बार नहीं है, जब फिल्म 'गनमास्टर जी9' की शूटिंग किसी मुश्किल में फंसी हो। इससे पहले जून में, जब कास्ट हरिद्वार में शूटिंग कर रही थी, तो वहां हंगामा हो गया था। स्थानीय लोगों ने फिल्म के सेट को असली बार समझ लिया था। हालांकि स्थानीय लोगों से बात करने के बाद हमने मामला सुलझा लिया गया था।

Emraan Hashmi Narrowly Escapes Accident As Car Flips During Gunmaaster G9 Shoot
गनमास्टर जी9 - फोटो : यूट्यूब
'गनमास्टर जी9' के बारे में जानकारी
  • 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी, जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
  • इस फिल्म को दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है। 
  • इसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने पेश किया है। 
  • आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह एक्शन-रोमांस फिल्म 27 नवंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed