सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Adnan Sami Exclusive Interview Singer Talk About His New Song Lipstick Se Nazar Utaar De And Career

Exclusive: ‘किस्मत ना होती तो गोविंदा-अमिताभ संग काम न करता’, नए गाने ‘लिपस्टिक’ और करियर पर बोले अदनान सामी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Adnan Sami Exclusive Interview: अपनी रूहानी आवाज का जादू चलाने के लिए एक बार फिर अदनान सामी तैयार हैं। उनका एक सिंगल एल्बम ‘लिपस्टिक से नजर उतार दे…’ इन दिनों चर्चा में है। इस गाने और अपने करियर को लेकर अदनान सामी ने एक लंबी बातचीत अमर उजाला के साथ की है। 

Adnan Sami Exclusive Interview Singer Talk About His New Song Lipstick Se Nazar Utaar De And Career
गायक अदनान सामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘मुझको भी तो लिफ्ट करा दे’ गीत से 90 के दशक में श्रोताओं को झूमने पर अदनान सामी ने मजबूर कर दिया था। एक फिर वैसा ही जादू चलाने की कोशिश वह करना चाहते हैं। उनका नया गाना ‘लिपस्टिक से नजर उतार दे…’ हाल ही में रिलीज हुआ। इस गाने के पीछे क्या इंस्पिरेशन थी? गाने के जरिए क्या कोई खास मैसेज अदनान सामी देना चाहते हैं? ऐसे ही कई सवालों के जवाब गायक ने अमर उजाला डिजिटल से हुई हालिया बातचीत में दिए हैं। पढ़िए इस खास बातचीत के चुनिंदा अंश- 

Trending Videos

Adnan Sami Exclusive Interview Singer Talk About His New Song Lipstick Se Nazar Utaar De And Career
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

नए गाने की इंस्पिरेशन कहां से मिली? 

गायक अदनान सामी के नए गाने ‘लिपस्टिक से नजर उतार दे…’ में लिपस्टिक को ही क्यों अहमियत दी गई है? इस सवाल के जवाब में वह कहते हैं, ‘लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो कई काम एक साथ कर देता है, जैसे आप इसे गालों पर लाली के लिए, मांग में सिंदूर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। महिलाएं ऐसा करती हैं। साथ ही जब भी वह कभी बाहर जाती हैं तो कहती हैं कि बस लिपस्टिक लगाकर आती हूं। इससे उनमें एक कॉन्फिडेंस आता है। लेकिन कई जगहों पर, आम महिलाओं पर कई बंदिशें लगाई जाती हैं, इन्हें ही तोड़ने की बात इस गाने में लिपस्टिक के जरिए की गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Adnan Sami Exclusive Interview Singer Talk About His New Song Lipstick Se Nazar Utaar De And Career
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम: @adnansamiworld

क्या है अदनान की गायिकी का राज?

अदनान सामी बॉलीवुड फिल्मों से लेकर म्यूजिक एल्बम में एक लंबे समय से गा रहे हैं। उनकी आवाज रूहानी भी है और इसमें रूमानी अंदाज भी मौजूद है। यह कैसे मुमकिन हुआ? इस पर अदनान कहते हैं, ‘मैं दिल से गाता हूं। साथ ही जब भी किसी बात को मैं म्यूजिक के जरिए बयां करना चाहता हूं तो उस बात पर सबसे पहले यकीन करता हूं। जैसे मैं गा रहा हूं ‘ये जमीन रुक जाए, आसमान झूक जाए, तेरा चेहरा जब नजर आए…’, तो मैं इस बात पर भरोसा करता हूं कि सामने जो चेहरा है, उसकी वजह से ऐसा मुमकिन हो सकता है। हर इमोशन मेरे दिल से निकलता है। ऐसा ही नए गाने ‘लिपस्टिक…’ के साथ भी है। यही वजह है कि लोग भी मेरे गीतों से जुड़ाव महसूस करते हैं।’

गाना बनाने के लिए क्या-क्या करते हैं अदनान? 

अदनान सामी ने इंटरव्यू के दौरान एक बड़े राज से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि उन्हें कोई भी गाना बनाना में समय नहीं लगता है। वह कहते हैं, ‘सच कह रहा हूं कि गाने की धुन बनाने में समय नहीं लगता है। मेरे साथ ही नहीं, लगभग सभी सिंगर्स के साथ ऐसा है। वो धुन अचानक आपके मन में आती है। हां, आगे प्रोडक्शन में काफी काम होता है, लेकिन गाने को सजाने के लिए यह सब जरूरी है। जैसे ‘लिपस्टिक’ गाने की धुन भी कई दिनों से मेरे मन में चल रही थी, फिर अचानक इस पर गाना तैयार हो गया।’ 

Adnan Sami Exclusive Interview Singer Talk About His New Song Lipstick Se Nazar Utaar De And Career
अदनान सामी की म्यूजिक एल्बम का हिस्सा बने गोविंदा और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

किस्मत में क्यों यकीन करते हैं गायक? 

अदनान आगे कहते हैं, ‘एक बात और हिट गाने का कोई फॉर्मूला नहीं होता है। मैं मानता हूं कि इन चीजों पर आपका या मेरा बस नहीं चलता है। मैं तो किस्मत पर बहुत ज्यादा यकीन करता हूं। अगर खुदा ने आपकी किस्मत में कुछ लिखा है, तो वो आपको मिलकर ही रहेगा, फिर चाहें पूरी दुनिया ही आपके खिलाफ क्यों ना हो जाए। करियर के शुरुआत में मेरे गाने में दो बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने एक्ट किया, यह सब बिना किस्मत के मुमकिन ही नहीं था। किस्मत ना होती तो इनके साथ काम ना कर पाता।’ 
बता दें कि अदनान को देश में पहचान अपने पहले वीडियो एल्बम 'कभी तो नजर मिलाओ' से मिली थी। इसके गाने 'लिफ्ट करा दे' में जहां वो गोविंदा के साथ नजर आए थे। वहीं एक और गाने 'कभी नहीं' में वो अमिताभ के साथ नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed