सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Ruhaanika Dhawan Exclusive Interview Talks About Her Game Plan In Khatron Ke Khiladi 15 Fear And Rohit Shetty

Exclusive: ‘ये तो बच्ची है’, खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने से पहले रुहानिका धवन बोलीं- लोगों की सोच बदलनी है

Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Wed, 13 May 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Ruhaanika Dhawan Interview: टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री रुहानिका धवन अब खतरों के खिलाड़ी 15 में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। जानिए अपने गेम प्लान और डर को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

Ruhaanika Dhawan Exclusive Interview Talks About Her Game Plan In Khatron Ke Khiladi 15 Fear And Rohit Shetty
रुहानिका धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीवी पर कई साल तक ‘छोटी रुही’ के नाम से पहचानी जाने वाली रुहानिका धवन अब खुद को बिल्कुल अलग अंदाज में देखना चाहती हैं। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने जा रहीं रुहानिका धवन ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत की। इस दौरान रुहानिका ने खुलकर अपनी इमेज और लोगों की सोच पर बात की। उन्होंने कहा कि लोग आज भी उन्हें वही टीवी वाली छोटी, रोने वाली लड़की समझते हैं, लेकिन इस शो के जरिए वो ये सोच बदलना चाहती हैं।

Trending Videos

Ruhaanika Dhawan Exclusive Interview Talks About Her Game Plan In Khatron Ke Khiladi 15 Fear And Rohit Shetty
रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad

लोगों के रिएक्शन देखने के लिए उत्साहित हूं
बातचीत के दौरान रुहानिका ने कहा कि सच कहूं तो मुझे लग रहा है कि मैं अब सच में बड़े होने वाले फेज में पहुंच रही हूं। मैंने अभी तक सिर्फ टीवी किया है, ये मेरे लिए बिल्कुल अलग दुनिया है।

मैं हमेशा ऐसी चीजों की तरफ भागती हूं जो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकालें क्योंकि वहीं सबसे ज्यादा बदलाव होता है। मैं सबसे ज्यादा लोगों का रिएक्शन देखने के लिए उत्साहित हूं। मुझे अपने डर से लड़ते हुए देखेंगे। शायद पहली बार मुझे उस रूप में देखेंगे, जो जोखिम लेने से नहीं डरता।

मैं चाहती हूं लोग मुझे कम आंकना बंद करें
जब उनसे पूछा गया कि क्या होस्ट रोहित शेट्टी उन्हें बाकी खिलाड़ियों से थोड़ा अलग ट्रीट करेंगे, तो रुहानिका ने कहा कि लोगों के मन में ये बात तो रहेगी कि अरे, ये तो अभी बच्ची है। लेकिन मैं यहां वही सोच बदलने आई हूं। मैं चाहती हूं कि रोहित सर मुझ पर और ज्यादा सख्त हों।

मैं दबाव में अच्छा काम करती हूं। मुझे पता है कि वो मुझे बाकी खिलाड़ियों की तरह ही ट्रीट करेंगे। रोहित सर जिस तरह लोगों को गाइड करते हैं, उससे मैं सिर्फ शो में नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी में भी बहुत कुछ सीखने वाली हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ruhaanika Dhawan Exclusive Interview Talks About Her Game Plan In Khatron Ke Khiladi 15 Fear And Rohit Shetty
रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad

लोग अब भी मुझे वही रोने वाली लड़की समझते हैं
जब उनसे पूछा गया कि वो कौन सी बात है, जिसे वो इस शो के जरिए बदलना चाहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि लोग अब भी मुझे टीवी वाली छोटी बच्ची की तरह देखते हैं। वही लड़की जो हर दूसरे सीन में रोने लगती थी। लेकिन मैं चाहती हूं लोग मेरा वो साइड देखें जो मेंटल और फिजिकल रूप से मजबूत है। मैं चाहती हूं लोग मुझे मेरे असली रूप में देखें।’

घबराहट से ज्यादा उत्साह है
अपने से बड़े खिलाड़ियों के बीच होने को लेकर रुहानिका का कहना है कि डर तो सबको लगता है। हम सब इंसान हैं। लेकिन सच कहूं तो मैं घबराई हुई कम और उत्साहित ज्यादा हूं। ये पहली बार है जब मैं पूरी तरह अपने दम पर रहने वाली हूं। मैं बहुत कुछ सीखूंगी, हारूंगी, फिर उठूंगी। बहुत कुछ बदलने वाला है और मैं उसी का इंतजार कर रही हूं।

रुहानिका ने कहा कि अगर लोगों और स्टंट्स में से किसी एक को चुनना हो, तो मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा बदलाव स्टंट्स की वजह से आएगा। रियलिटी शो टीवी की दुनिया से बहुत अलग होता है। वहां कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं होता। मुझे लगता है कि वहां जाकर ही मुझे समझ आएगा कि मैं असल में कैसी हूं।

Ruhaanika Dhawan Exclusive Interview Talks About Her Game Plan In Khatron Ke Khiladi 15 Fear And Rohit Shetty
रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad

कीड़े-मकोड़े मुझे सबसे ज्यादा डराएंगे
कौन सी चीज उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करेगी इस पर रुहानिका ने कहा कि कीड़े-मकोड़े। वो आपको शारीरिक रूप से शायद नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन दिमाग पर असर डालते हैं। वहां ताकत से ज्यादा जरूरत खुद को शांत रखने की होती है। अगर उस वक्त आपने अपने दिमाग को कंट्रोल नहीं किया, तो वही आपको कंट्रोल करने लगेगा।

Ruhaanika Dhawan Exclusive Interview Talks About Her Game Plan In Khatron Ke Khiladi 15 Fear And Rohit Shetty
रुहानिका धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ruhaanikad
मैं हर दिन थोड़ा बेहतर होना चाहती हूं
अपने लिए जीत का मतलब बताते हुए रुहानिका ने कहा कि अगर मैं कोई ऐसा डर जीत लूं जिसके बारे में मुझे लगता था कि मैं कभी नहीं कर पाऊंगी, वही मेरे लिए सबसे बड़ी जीत होगी। मैं रात को वापस जाकर उन चीजों के बारे में सोचूंगी और फिर अगले दिन खुद को थोड़ा और बेहतर करने की कोशिश करूंगी। मैं बस हर दिन खुद को थोड़ा बेहतर बनाना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed