{"_id":"6a02f5c8fcfe90efff074ae6","slug":"rithvik-dhanjani-exclusive-interview-talks-about-khatron-ke-khiladi-15-rohit-shetty-harsh-gujral-jasmin-bhasin-2026-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: ‘स्टंट करने में मेरी हालत खराब होगी…’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से पहले बोले ऋत्विक धनजानी","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Exclusive: ‘स्टंट करने में मेरी हालत खराब होगी…’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से पहले बोले ऋत्विक धनजानी
Rithvik Dhanjani Interview: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट के नाम सामने आ गए हैं। टीवी स्टार ऋत्विक धनजानी ने शो में जाने से पहले अपने गेम प्लान को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…
विज्ञापन
1 of 5
ऋत्विक धनजानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी पर हमेशा हंसते, दूसरों को सहज महसूस कराते और हर मुश्किल पल को मजाक में बदल देने वाले ऋत्विक धनजानी इस बार खुद डर के बीच फंसे नजर आएंगे। दरअसल, ऋत्विक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने जा रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि 'खतरों के खिलाड़ी 15' में जाने से पहले ऋत्विक किसी माचो इमेज में फिट होने की कोशिश नहीं कर रहे। हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर मैं डरूंगा, तो वो दिखेगा भी। ऋत्विक ने अपने गेम प्लान, डर, स्टंट और मेडिटेशन के बारे में खुलकर बात की।
मैं बस रियल रहना चाहता हूं
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में जाने से पहले अमर उजाला से बातचीत में ऋत्विक ने स्वीकार किया कि उन्हें आज भी ऊंचाई से डर लगता है। उन्होंने कहा, ‘हाइट्स हमेशा से मेरे लिए थोड़ा ट्रिगर रही हैं। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो कैमरे के सामने ये दिखाएं कि मुझे किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता। अगर डर है तो है। मैं उसे छिपाने वाला नहीं। मुझे लगता है लोग आज बहुत जल्दी नकली चीज पकड़ लेते हैं। इसलिए मैं यहां कोई सुपरहीरो बनने नहीं आया हूं। मैं बस रियल रहना चाहता हूं। अगर किसी स्टंट में मेरी हालत खराब होगी, तो होगी। अगर मैं पैनिक करूंगा, तो वो भी दिखेगा।’
इस बार लोग मेरा थोड़ा अलग साइड देखेंगे
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस शो के जरिए अपनी कोई इमेज बदलना या तोड़ना चाहते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, ‘मैं कोई इमेज नहीं तोड़ना चाहता, क्योंकि सच कहूं तो मैंने कभी खुद को किसी इमेज में बांधा ही नहीं। लेकिन हां, लोग मुझे हमेशा हंसते हुए देखते हैं, मजाक करते हुए देखते हैं।
इस बार शायद वो मेरा वो साइड भी देखेंगे जो चुप हो जाता है, डरता है और जो खुद से लड़ता है।’ शो में खुद को संभालने के लिए ऋत्विक किसी मोटिवेशनल स्पीच पर नहीं, बल्कि मेडिटेशन पर भरोसा कर रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि स्टंट से ज्यादा लड़ाई आपके दिमाग के अंदर चल रही होती है।
4 of 5
खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार सेट पर ड्रामा-मस्ती ज्यादा होगी
बाकी कंटेस्टेंट्स की बात आते ही ऋत्विक ने फनी अंदाज में कहा कि हर्ष (गुजराल) तो पहले से दोस्त है और मुझे पता है कि हम दोनों मिलकर बहुत पागलपन करने वाले हैं। जैस्मिन (भसीन) के साथ भी बहुत मजा आएगा। सेट पर ड्रामा कम और मस्ती ज्यादा होने वाली है। जब उनसे पूछा गया कि ज्यादा चोट किस चीज से लगेगी, स्टंट हारने से या सबके सामने डर जाने से, तो उन्होंने कहा कि ईगो दोनों में हर्ट हो सकता है। लेकिन शायद ज्यादा तब, जब आप खुद को निराश कर दो। बाकी लोग क्या सोचते हैं, वो उतना जरूरी नहीं होता।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी मुझे लिमिट तक पुश करेंगे
शो के होस्ट रोहित शेट्टी को लेकर भी ऋत्विक ने कहा कि मुझे लगता है रोहित सर मुझे ज्यादा पुश करेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि मैं प्रेशर में भी एंटरटेन कर सकता हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं चाहता भी हूं कि वो मुझे लिमिट तक लेकर जाएं। क्योंकि कई बार इंसान की असली पर्सनैलिटी तभी बाहर आती है, जब वो पूरी तरह कम्फर्ट जोन से बाहर हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।