फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Abhay Singh Exclusive interview Film Federation of India president On Oscars 2027 India official entry process

Oscar 2027: कौन-सी फिल्म करेगी भारत का प्रतिनिधित्व? अभय सिंह ने बताया पूरा प्रोसेस, इस दिन होगा एलान

Tue, 11 Aug 2026 04:42 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

Abhay Singh Exclusive interview: FFI (फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया) के प्रेसिडेंट अभय सिंह ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में बताया कि इस बार भारत की ऑस्कर एंट्री चुनने का पूरा प्रोसेस कैसे आगे बढ़ेगा? जानिए

विज्ञापन
Abhay Singh Exclusive interview Film Federation of India president On Oscars 2027 India official entry process
ऑस्कर 2027 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्कर 2027 में भारत की तरफ से कौन-सी फिल्म उतरेगी, इसे लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं है, लेकिन रेस शुरू हो चुकी है। बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए फिल्मों की एंट्री भेजने की आखिरी तारीख 07 सितंबर है। इसके अगले दिन यानी 8 सितंबर से स्क्रीनिंग शुरू होगी। अभय सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में इस बार भारत की तरफ से ऑस्कर एंट्री चुनने की पूरी प्रक्रिया पर बात की।

विज्ञापन

ऑस्कर की रेस शुरू, 8 सितंबर से स्क्रीनिंग
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान अभय ने बताया, 'अभी फिल्मों की एंट्री आनी शुरू हुई है। 07 सितंबर तक फिल्में जमा करने की आखिरी तारीख है और 8 सितंबर से स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। फिल्में आएंगी, जूरी उन्हें देखेगी और फिर तय करेगी कि इनमें से कौन-सी फिल्म भारत की तरफ से आगे जाएगी। अभी कितनी फिल्में आएंगी, यह कहना मुश्किल है, लेकिन जितनी ज्यादा फिल्में आएंगी, उतना कॉम्पिटिशन भी बढ़ेगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल फिल्मों की संख्या को लेकर कोई तय आंकड़ा सामने नहीं आया है। 07 सितंबर की डेडलाइन के बाद ही पता चलेगा कि इस बार भारत की ऑस्कर एंट्री के लिए कितनी फिल्मों के बीच मुकाबला होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Abhay Singh Exclusive interview Film Federation of India president On Oscars 2027 India official entry process
ऑस्कर ट्रॉफी - फोटो : एक्स@@PopBase

19 सितंबर को होगा एलान

  • फिल्मों की स्क्रीनिंग और भारत की तरफ से एंट्री चुनने के लिए FFI जूरी बनाएगा।
  • अभी कमेटी में 12-13 लोग हैं। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑफिस बियरर्स तय करेंगे कि जूरी में कौन-कौन रहेगा?
  • उसके बाद यही जूरी फिल्मों की स्क्रीनिंग करेगी और देखकर तय करेगी कि भारत की तरफ से कौन-सी फिल्म भेजी जानी चाहिए।
  • चुनी गई फिल्म की घोषणा 19 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन

कौन-सी फिल्म चुनेगी जूरी? अभय बोले- पहले फिल्में देखिए
सबसे दिलचस्प सवाल यही है कि जूरी किन बातों को देखकर एक फिल्म को बाकी फिल्मों से आगे रखेगी। इस पर अभय सिंह किसी एक तय फॉर्मूले की बात नहीं करते। उनका कहना है कि पहले सभी फिल्में जूरी के सामने आनी चाहिए।
'अभी तो जूरी ही डिसाइड करेगी कि कौन-सी फिल्म को भेजना है। सारी फिल्में आएंगी, जूरी उन्हें देखेगी, आपस में डिस्कस करेगी और फिर तय करेगी कि इनमें से कौन-सी फिल्म इंडिया को रिप्रेजेंट करने के लिए भेजनी चाहिए। इसलिए अभी से किसी एक फिल्म या किसी एक पैरामीटर के बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा। पहले सारी एंट्री आने दीजिए, फिल्में देखी जाएंगी और उसके बाद जूरी फैसला करेगी।'
उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल किसी खास भाषा, जॉनर या फिल्म की चर्चा को चयन का आधार मानना जल्दबाजी होगी। पहले सभी योग्य एंट्री जूरी के सामने आएंगी और स्क्रीनिंग के बाद सदस्यों की चर्चा और वोटिंग से भारत की ऑफिशियल एंट्री चुनी जाएगी।'

Abhay Singh Exclusive interview Film Federation of India president On Oscars 2027 India official entry process
अभय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पिछली बार 24 फिल्मों में से चुनी गई थी 'होमबाउंड'

  • पिछले साल अलग-अलग भाषाओं की 24 फिल्मों में से 'होमबाउंड' को भारत की ऑफिशियल एंट्री चुना गया था।
  • ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर इस फिल्म का चयन 2025 में हुआ था।
  • इस बार 07 सितंबर तक आने वाली एंट्री से रेस की तस्वीर साफ होगी।
  • इसके बाद 08 सितंबर से स्क्रीनिंग शुरू होगी और जूरी के सामने सभी फिल्मों में से भारत को रिप्रेजेंट करने के लिए एक फिल्म चुनने की चुनौती होगी।
  • चुनी गई फिल्म का एलान 19 सितंबर 2026 को किया जाएगा।


14 मार्च को होगा ऑस्कर का 99वां समारोह
बता दें कि ऑस्कर का 99वां समारोह 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed