रूसी फोटोग्राफर ने हाथी को लगाया रंग, देवोलीना भट्टाचार्जी और अक्षा परदासनी समेत कई सेलेब्स ने दी ये नसीहत
Julia Buruleva Controversy: हाल ही में रूसी फोटोग्राफर जूलिया बुरुलेवा ने एक हाथी को पेंट कर दिया। इसके बाद उसकी फोटो ली। जानवर को रंगे जाने से कई सेलेब्स भड़क गए हैं।
विस्तार
विज्ञापनविज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी
कई मशहूर हस्तियों ने कला के मकसद से एक जीवित जानवर का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई। इसे जानवरों के साथ क्रूरता करार दिया।
इस मामले पर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा 'कितनी बेरहम इंसान है। सिर्फ एक सैडिस्ट ही किसी जानवर के साथ ऐसा बुरा बर्ताव कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस हाथी की अब मौत हो चुकी है। भगवान जाने इन लोगों को क्या हो गया है।'
तेलुगू अभिनेत्री अक्षा परदासनी ने लिखा, 'यह सब जानबूझकर किया गया है। आपका गुस्सा और नाराजगी उसे वही कमेंट्स और व्यूज दे रही है जो वह इस सब से पाना चाहती थी। ऐसे लोग बहुत बेशर्म होते हैं। बस उसे अनफॉलो कर दो, उसे उसकी 'आर्ट' के साथ अकेला छोड़ दो। एक दिन जिंदगी उसे बहुत ही खूबसूरत और अनोखे रंगों से रंग देगी। तुम्हारे ऊपर और तुम्हारी 'आर्ट' पर शर्म आती है।'
श्रेय राय तिवारी
एक्टर श्रेय राय तिवारी ने लिखा, 'हे जूलिया, मुझे यह बहुत अच्छा लगा कि तुमने अपनी आर्ट दिखाने के लिए हमारे शहर को चुना। अगली बार प्लीज हाथी को पेंट मत करना। चाहे रंग ऑर्गेनिक हों या कुछ भी... जयपुर की तरफ से बहुत सारा प्यार।'
फिल्म डायरेक्टर शाई ने कमेंट किया, 'ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करने से यह बात सही साबित नहीं हो जाती कि तुम्हें अपनी आर्ट के लिए किसी जानवर के पूरे शरीर पर पेंट करना पड़ा। हाथियों की त्वचा बहुत पोरस (छिद्रों वाली) और संवेदनशील होती है। एक आर्टिस्ट होने के नाते, बिना किसी जानवर को घंटों तक परेशान किए तुम कोई बेहतर इमेज ढूंढ सकती थी। सिर्फ अपने पोर्टफोलियो के फायदे के लिए, या तुम बिना किसी जानवर पर इतना ज्यादा मेकअप लगाए उसकी फोटो खींच सकती थी। तुम यह सब आसानी से एआई की मदद से कर सकती थी।'
करण कपूर
डायरेक्टर करण कपूर ने कहा, 'कितनी अजीब बात है कि हाथी को तकलीफ उठानी पड़ती है ताकि फोटो खूबसूरत दिख सके। उसे बस एआई का इस्तेमाल कर लेना चाहिए था और उस बेचारे जानवर को बेवजह के स्ट्रेस से बचा लेना चाहिए था।'
इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए जूलिया बुरुलेवा ने एचटी से कहा 'इस्तेमाल किया गया पेंट सुरक्षित, नॉन-टॉक्सिक और धोने लायक था। यह सेशन बहुत छोटा था।' उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका इरादा हमेशा सम्मान पूर्वक और नैतिक रूप से जुड़ने का रहा है।