{"_id":"67f0301e6a136d679e0b84b1","slug":"divya-bharti-becom-famouse-in-at-the-age-of-18-years-gives-14-films-in-one-year-know-everything-about-her-2025-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Divya Bharti: 18 साल में मशहूर हुई दिव्या भारती, एक साल में दी 14 फिल्में; नहीं सुलझी मौत की गुत्थी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Divya Bharti: 18 साल में मशहूर हुई दिव्या भारती, एक साल में दी 14 फिल्में; नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
Sat, 05 Apr 2025 06:30 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:30 AM IST
सार
Divya Bharti Death Anniversary: दिव्या भारती ने साल 1992 में बॉलीवुड को 14 फिल्में दी थीं। साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। आज उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।
विज्ञापन
दिव्या भारती
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिव्या भारती उन कलाकारों में से थीं, जिन्होंने बहुत छोटी सी उम्र में बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया। उन्होंने 18 साल की उम्र में शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकार के साथ 'दीवाना' फिल्म में अदाकारी की। इसके बाद कई फिल्मों में काम करने के लिए कांट्रैक्ट पर साइन किया। फिर अचानक उनकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। आज दिव्या भारती की पुष्यतिथि के मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें।
विज्ञापन
18 साल की उम्र में बॉलीवुड को दी बेहतरीन फिल्में
25 फरवरी 1974 को पैदा हुईं दिव्या भारती का करियर महज 2-3 साल का था। लेकिन उनके किस्से आज भी लोगों की जबान पर हैं। दिव्या भारती की फिल्म 'दीवाना' साल 1992 में आई। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। लेकिन इससे पहले भी वह कई फिल्मों में काम कर चुकीं थीं। उन्होंने 'विश्वात्मा', 'दिल का क्या कसूर' और 'शोला और शबनम' में काम किया। हालांकि उन्हें शोहरत दिवाना से मिली।
L2 Empuraan Collection Day 9: विवादों से घिरी 'एल 2: एम्पुरान' की लगातार घट रही कमाई, जानें अब तक का कलेक्शन

आज है दिव्या भारती की पुण्यतिथि
- फोटो : एक्स
हिंदी से पहले साउथ सिनेमा में थीं मशहूर
दिव्या भारती ने साल 1991 में हिंदी फिल्म 'इक और फौलाद' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि ये फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। लेकिन इससे पहले वह साउथ सिनेमा में मशहूर हो चुकी थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम करने से पहले साउथ की पांच फिल्मों में काम किया था। वह 'निला पेन्नई' और 'राउडी अल्लुडू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। हिंदी में दिव्या की पहली फिल्म 'विश्वात्मा' रिलीज हुई।

एक साल में 14 और एक महीने में तीन फिल्में रिलीज
दिव्या भारती की कामयाबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने साल 1992 में ही बॉलीवुड को 14 फिल्में दीं। इसी साल एक ही महीने में उनकी 'विश्वात्मा', 'शोला और शबनम' और 'दिल का क्या कसूर' रिलीज हुई।
Saif Stabbing Case: बहन सोहा अली खान ने दी अपडेट, हमले के बाद जानें अब कैसी है सैफ अली खान की तबीयत

- फोटो : इंस्टाग्राम
बिना मदद के मशहूर होने का था सपना
एक इंटरव्यू में दिव्या ने कहा था कि 'सपना टॉप पर पहुंचने का है। लेकिन किसी की मदद नहीं चाहिए। जो भी बनूंगी अपने दम पर बनूंगी। मुझे अपनी पोजिशन खुद बनानी है।' मुंबई में पली बढ़ीं दिव्या भारती के साथ अभिनेता फरहान अख्तर और शरमन जोशी पढ़ते थे। दिव्या का पढ़ाई में कम ही मन लगता था।

साजिद नाडियावाला से शादी और मौत
18 साल की उम्र में मशहूर होने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती के बारे में बताया जाता है कि वह काफी जिंदादिल थीं। फोटोग्राफर आरटी चावला ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि दिव्या भारती से साजिद नाडियाडवाला की मुलाकात 'शोला और शबनम' के सेट पर हुई। इसके बाद दोनों ने अचानक शादी कर ली। दिव्या की मां ने बताया कि इस शादी से परिवार वाले खुश नहीं थे लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया। 5 अप्रैल 1993 को खबर आई कि दिव्या भारती का निधन हो गया। वह बालकनी से गिर गई थीं। तब से लेकर आज तक अखबारों में दिव्या की मौत के बारे में कई खबरें छपीं लेकिन उनकी मौत की असल गुत्थी नहीं सुलझ सकी।