सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   filmmaker Raj Nidimoru refuses to say I love you to wife Samantha At the Maa Inti Bangaaram pre release event

चिल्लाती रही भीड़, मगर सामंथा को 'आई लव यू' नहीं बोले पति राज; 'मां इंटी बंगारम' के इवेंट में किया साफ इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 17 Jun 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Maa Inti Bangaaram Event: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों फिल्म 'मां इंटी बंगारम' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे उनके पति निर्माता राज निदिमोरु ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया।

filmmaker Raj Nidimoru refuses to say I love you to wife Samantha At the Maa Inti Bangaaram pre release event
राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता राज निदमोरू ने हाल ही में हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' का प्रमोशन इवेंट आयोजित किया। इस दौरान दोनों ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। इवेंट में मौजूद दर्शकों ने राज निदिमोरु से मंच पर ही सामंथा से प्यार का इजहार करने को कहा। हालांकि, राज ने ऐसा करने से एकदम इनकार कर दिया।



चिल्लाती रही भीड़, लेकिन नहीं माने राज
'मा इंटी बंगारम' के प्री-रिलीज इवेंट में निर्माता राज निदिमोरु ने भीड़ के कहने के बावजूद अपनी पत्नी और अभिनेत्री सामंथा से 'आई लव यू' कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने सामंथा के काम और अदाकारी की दिल खोलकर तारीफ की। भीड़ इवेंट में चिल्लाती रही कि राज स्टेज पर एक्ट्रेस पत्नी सामंथा को 'आई लव यू' कहें, लेकिन प्रोड्यूसर ने मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

filmmaker Raj Nidimoru refuses to say I love you to wife Samantha At the Maa Inti Bangaaram pre release event
राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

राज बोले- 'इसमें कुछ नया नहीं'
इवेंट में भीड़ लगातार कपल को चीयर कर रही थी। राज निदिमोरु ने कहा कि वे उनकी बात नहीं समझ पा रहे हैं। इस पर एंकर सुमा ने उन्हें बताया कि दर्शक यह सुनना चाहते हैं कि वे सामंथा से प्यार करते हैं। मगर, राज ने स्टेज पर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सामंथा के सामने प्यार का इजहार करने से मना कर दिया। राज ने वह लाइन दोहराने के बजाय फिल्म में सामंथा के काम के बारे में बात की। राज ने 'आई लव यू' कहने से इनकार करते हुए कहा, 'बहुत से लोगों ने पहले ही स्टेज पर उनसे यह बात कही है। वे वहां से भी चिल्लाकर यही कह रहे हैं। इसलिए, इसमें कुछ भी नया नहीं है'।

filmmaker Raj Nidimoru refuses to say I love you to wife Samantha At the Maa Inti Bangaaram pre release event
राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा की तारीफ में राज ने क्या कहा?
राज ने बताया कि 'मां इंटी बंगारम' की शूटिंग के दौरान उन्हें पता चला कि सामंथा में एक्टिंग को लेकर एक खास समझ है। उनके मुताबिक, जब सीन किसी खास तरीके से लिखे जाते थे, तो सामंथा उन्हें बिना किसी परेशानी के पहले ही टेक में कर दिखाती थीं, जिससे उन्हें एहसास हुआ कि वह कितनी बेहतरीन अदाकारा हैं। बता दें कि यह इवेंट फिल्म की रिलीज को प्रमोट करने के लिए रखा गया था।  उन्होंने आगे कहा, 'हर बार जब हम किसी नए सीन या नए अंदाज के साथ उनका टेस्ट लेते हैं, तो वे कुछ ऐसा दिखाती हैं जो मैंने पहले कभी नहीं देखा। इसलिए, ऐसी शानदार एक्ट्रेस के साथ काम करना बहुत रोमांचक है। 

विज्ञापन

filmmaker Raj Nidimoru refuses to say I love you to wife Samantha At the Maa Inti Bangaaram pre release event
राज निदिमोरु-सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

कब हुई राज-सामंथा की शादी?
इसके बाद उन्होंने सामंथा की ओर मुड़ते हुए कहा, 'मैं अभी आपके साथ एक एक्टर की तरह व्यवहार कर रहा हूं। मैं आपसे एक एक्टर की तरह बात कर रहा हूं'। बता दें कि सामंथा और राज ने 1 दिसंबर, 2025 को कोयंबटूर में एक निजी समारोह में शादी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed